हरियाणा के करनाल में कुंजपुरा गांव में एक घर का बिजली बिल 1 करोड़ 45 लाख 17 हजार 279 रुपए आया है. हरियाणा के करनाल में कुंजपुरा गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. यहां पर एक घर का बिजली बिल 1 करोड़ 45 लाख 17 हजार 279 रुपए आया है. घर का बीते डेढ़ साल से बिजली का कनेक्शन कटा हुआ है. वहीं बिजली विभाग इसे टाइपिंग वाली गलती बता रहा है। जबकि वास्तविक बिजली बिल 14 लाख 51 हजार 279 रुपए ही है.
कुंजपुरा गांव के रहने वाले विनोद ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अभी उन्होंने कुछ वक्त पहले पत्नी के नाम बिजली का मीटर अप्लाई किया था। उनके पिता के नाम जो पेंडिंग बिल था, उसे बिजली विभाग की ओर से बढ़ाकर 1.45 करोड़ रुपए दिखाया गया है.
विनोद का कहना है कि बिजली विभाग ने वास्तविक बिल 14.51 लाख के करीब बताया है. उन्होंने कहा कि मुझे कोर्ट में सिर्फ 22 हजार रुपये देने हैं। कुछ पैसे पहले ही जमा किए गए हैं। इसकी रसीद उनके पास है। इस कोर्ट जो निर्णय ले, उन्हें ये मंजूर होगा. उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ वर्ष पहले उनका बिजली का मीटर लगा था. उस वक्त विभाग के लोग मेरा मीटर उतारकर ले गए। विभाग ने पहले एमएस कनेक्शन कर दिया था. हम सिर्फ एक किलोवाट के कनेक्शन की मांग कर रहे हैं. इससे घर में दोबारा बिजली आ जाए. गर्मी में काफी परेशानी उठानी हो रही है. उन्होंने कहा, इसके लिए हम हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के पास गए थे। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई. सोमवार को चंडीगढ़ में हम उनसे मुलाकात करेंगे और अपनी समस्या रखेंगे.
इस मामले को लेकर बिजली विभाग का कहना है कि डेढ़ करोड़ से ज्यादा का बिल पेंडिंग नहीं है. विनोद ने नए बिजली कनेक्शन को लेकर अप्लाई किया था। जब टीम वेरिफिकेशन के लिए पहुंची तो उन्होंने देखा कि पुराना कनेक्शन ज्ञान चंद के नाम से है। 2015 से की जांच हुई तो पता चला कि उन पर जुर्माना लगाया गया. वे अदालत में गए और उन्हें करंट बिल भरने का आदेश दिया गया। मगर उन्होंने उसका भुगतान नहीं किया. यह राशि अब बढ़कर 14.51 लाख रुपये है। टाइपिंग एरर के कारण मूल्य 1.45 करोड़ रुपए हो गया.