.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dc051a870-2c1a-485e-b6ea-f1667957d371&w=3840&q=75)
HTET Answer Key 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से आधिकारिक रूप से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 की आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, अब वे आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को किसी भी प्रश्न या उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तर से कोई आपत्ति है, तो वह 3 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
STEP 1. सबसे पहले bseh.org.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Haryana TET Answer Key 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
STEP 4. आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर उत्तर का मिलान कर सकते हैं।
3 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
बता दें कि अगर किसी उम्मीदवार को किसी भी उत्तर में त्रुटि या असहमति नजर आती है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत 03 अगस्त शाम 5 बजे तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न 1000 रुपये का ऑनलाइन भुगतान भी करना होगा। वहीं, अगर किसी उम्मीदवार की ओर से जमा की गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो बोर्ड तीन महीने के अंदर उम्मीदवार के बैंक अकाउंट में निर्धारित शुल्क वापस कर देगा।
30 और 31 जुलाई को हुई थी परीक्षा
आपको बता दें हरियाणा टीईटी परीक्षा का आयोजन 30 और 31 जुलाई को किया गया था। परीक्षा के लिए कुल 4 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा राज्य के 673 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं अब इस परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है, उम्मीदवार अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं।