Car Mileage Drop: आज के समय में देश में लोग करोड़ों की संख्या में कार का उपयोग करते हैं। लेकिन हर दूसरे कार मालिक की एक ही शिकायत है कि उनकी गाड़ी का माइलेज अचानक से गिर गया है। ऐसे में लोगों का शक सबसे पहले एथेनॉल की और जाता है। क्योंकि आज के समय में एथेनॉल की बहुत चर्चा हो रही है। हालांकि हर बार माइलेज कम होने के पीछे एथेनॉल ही हो जरूरी नहीं है, इसके पीछे कई और कारण भी हो सकते हैं। अगर आपकी कार का माइलेज अचानक कम हो जाए, तो इन 5 चीजों को जरूर चेक करें।
टायरों की हवा चेक करें
कार का माइलेज अचानक से कम होने पर सबसे पहले कार के चारों टायरों का प्रेशर जरूर चेक करें। अगर टायरों में हवा कम होगी, तो टायर सड़क पर फैल कर चलेंगे, जिससे घर्षण बढ़ेगा। ऐसे में इंजन को गाड़ी आगे खींचने के लिए ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है, जिसका सीधा असर माइलेज पर पड़ता है।
एयर फिल्टर साफ करें
कार के इंजन को भी ईंधन जलाने के लिए हवा की जरूरत होती है। बता दें, कार का एयर फिल्टर फेफड़ों की तरह काम करता है। अगर यह धूल-मिट्टी से जाम हो जाए, तो इंजन को पर्याप्त हवा नहीं मिलती है। जिसके चलते इंजन जरूरत से ज्यादा तेल सोखने लगता है।
स्पार्क प्लग चेक करें
कार का माइलेज कम होने पर स्पार्क प्लग जरूर चेक करें। अगर स्पार्क प्लग पुराना हो गया है या उस पर कार्बन जम गया है, तो वह पेट्रोल को पूरी तरह से जला नहीं पाएगा। कई बार गंदे या पुराने स्पार्क प्लग ईधन को ठीक तरीके से जला नहीं पाते. इससे गाड़ी ठीक तरीके से पिकअप नहीं ले पाती। ऐसे में आप मैकेनिक के पास जाकर कार का स्पार्क प्लग साफ या बदलवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Electric Vehicle Fire: आखिर क्यों लगती है इलेक्ट्रिक वाहनों में आग? जानें ओवरहीटिंग की वजह और इसे बचाने का सही तरीका
भारी वजन और AC हो सकता है वजह
कई लोगों की आदत होती है कि वे कार की डिक्की में काफी ज्यादा सामान भर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसका सीधा असर कार के माइलेज पर पड़ता है। गाड़ी में जितना वजन होगा, इंजन पर उतना ही लोड पड़ता है। साथ ही कार में लगातार लम्बे समय तक AC चलाना भी कार के माइलेज को प्रभावित करता है।
पुराना इंजन ऑयल बदलें
अगर आपने लंबे समय से इंजन ऑयल नहीं बदला है या आपने सस्ते के चक्कर में डुप्लीकेट इंजन ऑयल डलवा लिया है तो ऐसे में इंजन के अंदर घर्षण बढ़ जाएगा। इससे इंजन गर्म होगा और तेल की खपत बढ़ जाएगी। जिसका असर कार के माइलेज पर पड़ता है।