
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हाशिम बाबा गैंग के शूटर को गिरफतार कर लिया गया। शूटर असद अमीन (23) को पकड़ा गया है। जाफराबाद निवासी आरोपी पर गोकलपुरी थाना क्षेत्र में हत्या का प्रयास का केस दर्ज हैं। उसकी लंबे समय से तलाश थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और तीन कारतूस को बरामद किया। 26 अगस्त को पुलिस को मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बाराखंबा रोड मेट्रो स्टेशन के पास आने वाला है। इसके लिए पुलिस टीम ने जाल बिछाया और संदिग्ध को रोक लिया।
कई आपराधिक मामले दर्ज हैं
तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल और कारतूस मिले। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी असद अमीन ने खुद को हाशिम बाबा गैंग का सक्रिय सदस्य बताया। उसने गोकलपुरी थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के केस में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपी 10वीं की पढ़ाई के बाद जूते-चप्पल बनाने का काम करता था। इसके बाद अपराध की दुनिया में कदम रखा। अपने करीबी साथी अनस के माध्यम से वह हाशिम बाबा गैंग से जुड़ गया। आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
ऑनलाइन स्टॉक मार्केट घोटाले के मुख्य आरोपी को पकड़ा
इस दौरान दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने 27 लाख रुपए के हाई-प्रोफाइल ऑनलाइन स्टॉक मार्केट घोटाले के मुख्य आरोपी को पकड़ा। आरोपी निवेशकों को प्री-लॉन्च आईपीओ और स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देकर ठगा था। आरोपी की पहचान ऋषि रणदीर सिंह के रूप में सामने आई है। यह गिरफ्तारी एक वरिष्ठ नागरिक से 27 लाख रुपए की ठगी के केस की गहन जांच हुई। शिकायतकर्ता को फेसबुक और फिर वॉट्सऐप मैसेज के जरिए फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग एप्लिकेशन इंस्टॉल करने को राजी किया। इस दौरान उसे एक धोखाधड़ी वाले इन्वेस्टमेंट टिप्स ग्रुप में जोड़ा गया।