मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन फिर एक बार सुर्खियों में है, लेकिन इस बार उनके ऊपर एक बड़ा केस दर्ज हुआ है, जिसने सबको हैरान कर दिया है, क्योंकि इस मामले में बेटी का नाम भी शामिल है
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. इस बार मामला काफी गंभीर है, क्योंकि उन पर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला एक जमीन विवाद से जुड़ा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, हसीन जहां और उनकी पहली शादी से हुई बेटी अर्शी जहां के बीच बीरभूम जिले के सूरी शहर के वार्ड नंबर-5 में स्थित जमीन पर निर्माण को लेकर पड़ोसियों से तीखा झगड़ा हुआ. वीडियो में हसीन जहां को महिलाओं से बहस करते और कथित तौर पर हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है.
विवादित जमीन पर करा रही थी अवैध निर्माण
आरोप है कि हसीन जहां अपनी बेटी अर्शी के नाम पर विवादित जमीन पर अवैध निर्माण शुरू करवा रही थीं. जब पड़ोस की दालिया खातून ने इसका विरोध किया तो मामला इतना बढ़ गया कि कथित तौर पर हसीन और उनकी बेटी ने दालिया पर हमला कर दिया. इसके बाद दालिया खातून ने हसीन जहां और अर्शी जहां के खिलाफ FIR दर्ज कराई, जिनमें हत्या की कोशिश भी शामिल है.
सोशल मीडिया पर उठी कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म NCMIndiaa ने इस झगड़े का वीडियो शेयर करते हुए पूरे मामले को सामने लाया है. वीडियो में बहस, गाली-गलौज और मारपीट का माहौल साफ देखा जा सकता है. बता दें हसीन जहां पहले भी कई बार मीडिया की सुर्खियों में रही हैं, खासकर मोहम्मद शमी से रिश्तों को लेकर. अब इस ताजा विवाद ने उनके खिलाफ कानूनी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है.