.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D9b2bef65-4e4f-4306-b7f0-b33d5e74bf59&w=3840&q=75)
Bina Dudh Ki Chai : पेट दर्द एक आम समस्या है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को कभी भी हो सकती है. यह कई कारणों से हो सकता है. जैसे गैस, अपच, कब्ज, हल्का संक्रमण या पेट की ऐंठन। लोग अक्सर दर्द होते ही दवाइयों की ओर भागते हैं, लेकिन कई बार कुछ घरेलू और प्राकृतिक उपाय भी उतने ही असरदार साबित हो सकते हैं. इन्हीं में से एक उपाय है — बिना दूध की चाय (जिसे काली चाय या ब्लैक टी भी कहा जाता है).
बहुत से लोग नहीं जानते कि बिना दूध की चाय सिर्फ पीने का स्वाद नहीं बढ़ाती, बल्कि कुछ स्थितियों में स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है। पेट दर्द के शुरुआती लक्षणों में यह राहत देने का काम कर सकती है। आइए जानते हैं कैसे और किन अन्य नुस्खों से पेट दर्द में आराम पाया जा सकता है.
1. बिना दूध की चाय कैसे देती है राहत?
बिना दूध वाली चाय में टैनिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो पेट की सूजन कम करने में मदद करते हैं। यह चाय पाचन को बेहतर करती है और गैस बनने की प्रक्रिया को धीमा करती है। हल्की ब्लैक टी पीने से शरीर में गर्माहट आती है जिससे पेट की ऐंठन और असहजता में राहत मिल सकती है. ध्यान रहे कि चाय बहुत तेज न हो और खाली पेट न पी जाए। इसमें चीनी की मात्रा भी सीमित रखें या न ही डालें, ताकि यह और असरदार हो.
2. अजवाइन और काला नमक
आधा चम्मच अजवाइन में थोड़ा सा काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लेने से गैस और अपच से होने वाला दर्द कम हो सकता है। यह नुस्खा विशेष रूप से खाने के बाद पेट फूलने की समस्या में कारगर होता है.
3. सौंफ और मिश्री का सेवन
सौंफ पाचन तंत्र को शांत करने का काम करती है। एक चम्मच सौंफ और थोड़ा सा मिश्री चबाकर खाने से या इन दोनों को पानी में उबालकर पीने से पेट दर्द और जलन से राहत मिलती है.
4. हींग का पानी
हींग को पेट दर्द की दवा माना जाता है। एक चुटकी हींग को गुनगुने पानी में घोलकर पीने से गैस और ऐंठन में तुरंत आराम मिल सकता है.
5. अदरक की चाय या अदरक का रस
अदरक में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. अदरक की चाय या इसका थोड़ा-सा रस शहद के साथ लेने से पेट दर्द, मरोड़ और मतली में आराम मिलता है.
पेट दर्द की समस्या को हमेशा दवाइयों से नहीं, बल्कि कुछ घरेलू और आसान उपायों से भी हल किया जा सकता है। बिना दूध की चाय एक ऐसा ही साधारण लेकिन असरदार विकल्प है, जो पेट को आराम देने में मदद करता है। हालांकि अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे, तेज हो या बार-बार हो रहा हो, तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें.