मध्य प्रदेश भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक है। मप्र में विदेशों की तर्ज पर सरकार ने पर्यटन को बढ़ाने के लिए नर्मदा के उद्गम स्थल पन्ना, अमरकंटक में कांच के पुल यानी कैंटीलीवर ब्रिज बनाने जा रही है। टूरिस्ट स्पॉट पर कांच के पुल बनाने का काम शुरू हो चुका है। यहा अनेकों घूमने-फिरने वाली जगह मौजूद हैं और उन में से एक है, अमरकंटक ।
मध्य प्रदेश में कई टूरिस्ट घूमने आते हैं, और अमरकंटक के जंगल और उसकी प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों का मन मोह लेती है। यह क्षेत्र घने जंगल और ऊँची पहाड़ियों से घिरा हुआ क्षेत्र है।
पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र अमरकंटक ।
ऐसे टूरिस्टों के लिए ही मध्य प्रदेश में ग्लास ब्रिज को तैयार किया जा रहा है।मध्य प्रदेश के अमरकंटक में दो ग्लास ब्रिज तैयार किया जा रहे हैं।
अमरकंटक में नदियों पर बन रहे हैं, दो कांच के पुल
नर्मदा नदी और सोन नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक में दोनों नदियों पर कांच के पुल बनाए जा रहे हैं। इस पुल पर खड़े होकर पर्यटक कपिलधारा जलप्रपात के सुंदर नजारों को देख सकते हैं।
वहीं दूसरी तरफ सोनमुड़ा (First Glass Bridge in MP) पर बने ब्रिज से सुंदर दृश्यों को देख सकते है । इन दोनों पुलों की लंबाई करीब 40 फिट होगी और ऊंचाई 200 से 300 फीट होगी। इस साल नवंबर तक ये दोनों ब्रिज बनकर तैयार होंगे।
पन्ना का कांच पुल
इस पुल से आप बृहस्पति कुंड जलप्रपात के सुंदर दृश्य को देख सकेंगे। इस पुल को पन्ना जिले के गांव बृजपुर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर 500 मीटर की ऊंचाई पर बनाया जा रहा है।