मुजफ्फरनगर। भाजपा के पूर्व नेत्री मोरना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने हिन्दु बनकर प्रेमजाल में फंसाकर धर्मातरण कराने का आरोप लगाया है। पीडिता ने आरोपी पर लाखों रुपए हडपने का आरोप भी लगाया है। गुरुवार को पीडिता हिन्दु संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को आपबीती सुनाई है। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी है। उधर हिन्दू संघर्ष समिति के नेताओं ने भोपा थाने पर भी प्रदर्शन किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गुरुवार को ग्रेटर नोएडा निवासी एक महिला जो पूर्व में जनपद में भाजपा में एक महत्वपूर्ण पद पर रह चुकी है। हिन्दू संगठन के पदाधिकारी नरेन्द्र पंवार व अन्य के साथ पुलिस कार्यालय पर पहुंची। महिला ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मुलाकात कर बताया कि उसकी वर्ष 2016 में भोपा थाना क्षेत्र के मोरना निवासी एक व्यक्ति से हुई। आरोप है कि उसने अपना नाम राजू उर्फ उर्फ राजीव बालियान बताया था। दोनों के बीच नजदीकिया आने पर आरोपी ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा। 2017 में आरोपी ने महिला से कलियर शरीफ पहुंचकर शादी की। बाद में महिला को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी है। आरोप है कि आरोपी ने उसका धर्मातरंण कराकर नमाज पढाई व रोजा भी रखवाया। उसकी जानकारी के बिना उसे मांसाहारी भोजन भी खिलाया गया। आरोप है कि मकान बनाने का झांसा देकर पीडिता से 30 लाख रुपए हडप लिए। शादी के कई साल बाद उसने प्रधानी के चुनाव में जानकारी हुई कि आरोपी का असली नाम अशफाक है, क्योंकि उसने प्रधानी के चुनाव के पोस्टरों में अपना असली नाम लिखवाया था। जिससे उसके रिश्ते में खटास आ गयी। पीडित ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने देने से इंकार कर दिया। कर्ज होने के कारण पीडिता को अपना नोएडा स्थित फ् लैट बेचना पडा। एसएसपी ने पीडिता के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी देहात को जांच के आदेश दिए है।
महिला का धर्मातंरण हिन्दु महिलाओं को गुमराह करने का आरोप
पीडिता ने आरोप लगाया कि आरोपी हिन्दु महिलाओं को गुमराह करता है। आरोपी की फेसबुक में कई हिन्दू महात्माओं के साथ फोटो भी है। जिनकों दिखाकर यह हिन्दू महिलाओं को गुमराह करता है। आरोपी ने अपने मोबाइल में व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रोफाइल फोटो भी लगा रखी है। आरोपी व उसके बच्चों ने धोखे से उसे मांसाहारी भोजन कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के आदेश पर भोपा थाने में पीडिता की तहरीर अशफाक उर्फ राजीव बालियान निवासी मोरना, उसकी बेटी आयशा, खुशबू, बेटे माजिद व फैजान के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।