Prahaar Box Office Collection : बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. हालांकि, फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिली. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई की. अब फिल्म को आगे बढ़ने के लिए वीकेंड पर बेहतर प्रदर्शन करना होगा.
पहले दिन नहीं चला फिल्म का जादू
राजकुमार राव की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच कुछ उत्सुकता जरूर थी, लेकिन पहले दिन सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या सीमित रही. फिल्म की कमाई शुरुआती अनुमानों के मुताबिक लगभग 2 करोड़ रुपये रही. हालांकि, कुछ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में भारत में इसकी नेट कमाई करीब 2.35 करोड़ रुपये बताई गई है. ये आंकड़े शुरुआती अनुमान हैं और इनमें बदलाव हो सकता है.
वीकेंड पर बढ़ानी होगी कमाई
फिल्म की शुरुआत धीमी रहने के बाद अब शनिवार और रविवार का प्रदर्शन काफी अहम हो गया है. अगर वीकेंड पर दर्शकों की संख्या बढ़ती है, तो फिल्म की कमाई में सुधार हो सकता है. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फिल्म पहले वीकेंड में करीब 6 से 8 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सकती है. इसके लिए फिल्म को अगले दो दिनों में अच्छी बढ़त दर्ज करनी होगी.
ये भी पढ़ें - Nana Patekar Death News: 'समय पर इलाज मिलता तो बच सकते थे नाना पाटेकर', तिरंगा की को-स्टार वर्षा उसगांवकर हुईं भावुक
क्या है फिल्म की कहानी?
निर्देशक अविनाश अरुण की यह फिल्म सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के जीवन और उनके चर्चित कानूनी मामलों से प्रेरित है. कहानी में बड़े आपराधिक मामलों की पैरवी, न्याय की लड़ाई और एक वकील के पेशेवर जीवन की चुनौतियों को दिखाया गया है. फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में हैं.
फिलहाल 'प्रहार' के लिए बॉक्स ऑफिस पर आगे की राह आसान नहीं है. अब देखना होगा कि फिल्म वीकेंड पर अपनी कमाई में कितना सुधार कर पाती है.