Benefits of Om Chanting: धर्म ग्रंथों के अनुसार मंत्रों में बहुत शक्ति होती है जो व्यक्ति के शरीर और आत्मा को शुद्ध बनाती है। सनातन धर्म में ओम' मंत्र का जाप करना आध्यात्मिक और धार्मिक रूप से काफी खास माना जाता है, ॐ' एक प्राचीन और पवित्र मंत्र है। यह एक बहुत ही सरल लेकिन प्रभावशाली मंत्र है। लेकिन क्या आप जानते हैं ओम मंत्र का जाप न कि सिर्फ धार्मिक रूप से खास होता है, बल्कि ओम मंत्र का जाप हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। ओम मंत्र का जाप करने से तनाव दूर रहता है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी लाभ पहुंचता है। ओम मंत्र को एक बहुत ही पवित्र ध्वनि माना गया है, जिसका जाप करने से सकारात्मकता बनी रहती है। आज हम आपको ओम मंत्र से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देंगे।
दिल और फेफड़ें रहते हैं स्वस्थ
बता दें कि सुबह लंबे समय तक ओम मंत्र का जाप करने से दिल और फेफड़े स्वस्थ रहते हैं। धीरे-धीरे सांस लेकर ओम बोलने और सांस छोड़ने की यह प्रक्रिया तनाव को कम करती है और वेगस नर्व को मजबूत करती है, जो दिल, फेफड़ों और नर्वस सिस्टम को नियंत्रित करती है। इसलिए अगर आप रोजाना सुबह ओम मंत्र का जाप करते हैं, तो इससे आप तनाव से दूर रह सकते हैं, साथ ही दिल और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
ध्यान का एक प्रभावी तरीका
अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, ‘ओम' का जाप ध्यान का एक प्रभावी तरीका है, जो शरीर के स्वायत्त तंत्रिका तंत्र पर सकारात्मक असर डालता है। नियमित रूप से ओम का जाप करने से व्यक्ति को तनाव, चिंता और नींद न आने जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही व्यक्ति को मानसिक शांति का अनुभव होता है।
सूर्योदय से पहले करना चाहिए जाप
बता दें कि ॐ का जाप सूर्योदय से पहले करना शुभ माना जाता है। इसे सुखासन में बैठकर करना चाहिए। आप अपनी क्षमता के अनुसार 21 से लेकर 108 बार तक ओम शब्द का जाप कर सकते हैं। आप चाहे तो इससे ज्यादा बार भी जाप कर सकते हैं। वह आपकी क्षमता की ऊपर निर्भर करता है।