Health News : गर्मियां शुरू होते ही लोग AC व कूलर का इस्तेमाल भी करने लगते हैं. जिससे गर्मी में भी ठंडक का अहसास हो और लू से बचे रहें. वहीं आपने देखा होगा कि जिस घर में कूलर का इस्तेमाल किया जाता है, वह हमेशा बिस्तर के सामने की तरफ ही रखा जाता है. यह हर किसी के घर में होना आम बात है. जिससे कूलर की ठंडी - ठंडी हवाएं एक दम सामने पड़े.
ये भी पढ़ें : Pista Benefits : स्किन को चमकदार बनाने के लिए फायदेमंद है पिस्ता, जानें कैसे?
लेकिन अगर आप यह सोचते हैं कि कूलर को बिस्तर के सामने रखने से कमरा ठंडा हो जाएगा तो यह आपकी गलतफहमी है. जल्द से जल्द उसे दूर कर लेना चाहिए. ऐसे हम आपसे क्यों कह रहे हैं हम आपको बताते हैं.
कूलर की सही दूरी
जानकारी के लिए बता दें कि कूलर की दूरी आपके बिस्तर व बेड से करीब 1- 2 मीटर की होनी चाहिए. यानी के 6 फीट की दूरी पर रखना चाहिए. यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको इससे दो फायदे होंगे. एक तो आपके कमरा ठंडा - ठंडा कूल - कूल होगा दूसरा आपकी हेल्थ भी बढ़िया होगी.
दरअसल, कूलर से निकलने वाली डायरेक्ट हवा आपकी तरफ न आने के वजाये आपके पूरे कमरे में फैल जाएगी. जिससे आपका रूम जल्दी ठंडा तो होगा ही बल्कि सर्दी और जुखाम, सांस की परेशानी के खतरे को भी कम करता है जो कूलर की डायरेक्ट हवा लगने से होती है.
इन बातों का रखें खास ख्याल
इस बात का ख्याल रखें की कूलर और बेड के बीच में कोई बाधा यानी के कुछ सामान जिससे हवा फैलने में मुश्किल हो वह नहीं होनी चाहिए. अगर आपको सर्दी है या सांस लेने में परेशानी है तो आप कूलर को कमरे के किसी कोने में रखकर चला सकते हैं. ध्यान रहे जिस रूम में आप कूलर को रखते हैं उस रूम का वेंटिलेशन अच्छा होना चाहिए.