Health Tips: बैंगन की सब्जी खाने में स्वादिष्ट के साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाती है। लेकिन कुछ विशेष स्वास्थ्य स्थितियों में इसका सेवन जहर के समान काम कर सकता है। जी हां कई लोग ऐसे होते हैं, जिनको बैंगन का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर ये लोग बैंगन का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं किन लोगों को बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए।
पेट की खराबी और गैस
अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है या अक्सर एसिडिटी और गैस की समस्या रहती है, तो बैंगन से दूरी बनाएं। इसकी तासीर भारी होती है, जो पेट में जलन और अपच को बढ़ा सकती है।
बवासीर की समस्या होने पर
बवासीर की समस्या आजकल ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं बवासीर की शिकायत होने पर बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां अगर बवासीर के मरीज बैंगन का सेवन करते हैं, तो इससे तकलीफ बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें: Health Tips: क्या आप भी पेट के बल सोते हैं? हो जाएं सावधान, शरीर को हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान
एनीमिया
जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी है, उन्हें बैंगन नहीं खाना चाहिए। बैंगन में पाया जाने वाला नासुनिन शरीर की कोशिकाओं से आयरन को सोख लेता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर और गिर सकता है।
स्किन एलर्जी और खुजली
जिन लोगों को त्वचा पर खुजली, दाने या किसी भी तरह की एलर्जी की शिकायत है, उनके लिए बैंगन ट्रिगर का काम करता है। इसे खाने से खुजली की समस्या गंभीर हो सकती है।
पथरी की समस्या होने पर
अगर आपको पथरी की समस्या है, तो आपको बैंगन का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि बैंगन में ऑक्सलेट होता है, जो किडनी को नुकसान पहुंचाता है।