Healthy Summer Tips : गर्मियों का मौसम अपने साथ तेज़ धूप, पसीना, थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं लेकर आता है.ऐसे में शरीर को ठंडक देने वाले, पानी से भरपूर और पोषक तत्वों से युक्त फलों का सेवन जरूरी हो जाता है. ये न केवल शरीर को ठंडा रखते हैं बल्कि ऊर्जा भी प्रदान करते हैं और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाते हैं.
आइए जानते हैं गर्मियों में खाने वाले कुछ खास और फायदेमंद फलों के बारे में:
1. तरबूज (Watermelon)
तरबूज 92% पानी से भरपूर, डिहाइड्रेशन से बचाता है. त्वचा को हाइड्रेट करता है और वजन घटाने में भी सहायक है. आप इसको सलाद में, सीधे काटकर या जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं.
2. खरबूजा (Muskmelon)
खरबूजा पेट को ठंडक देता है, पाचन सुधारता है और कब्ज दूर करता है. इसमें विटामिन A और C होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद हैं. आप इसका सुबह नाश्ते में या स्नैक की तरह कर सकते हैं.
3. आम (Mango)
आम को “फलों का राजा” कहा जाता है, इसमें विटामिन A, C और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है. यह ऊर्जा देता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. आप इसको सीधे, आम का पना, शेक या सलाद के रूप में सेवन कर सकते हैं.
4. पपीता (Papaya)
पपीता पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है. गर्मी के मौसम में पेट को साफ और हल्का रखता है.आप इसको सुबह खाली पेट खा सकते हैं, इसके ऐसे सेवन करने से ज्यादा लाभ मिलता है.
5. लीची (Litchi)
यह स्वादिष्ट और रसदार होती है. लीची में विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए अच्छे हैं. इसे अधिक मात्रा में न खाएं, वरना गर्मी बढ़ा सकती है.
6. नींबू (Lemon)
नींबू शरीर को ठंडक देता है, पानी की कमी को पूरा करता है और विटामिन C का अच्छा स्रोत है. इसे नींबू पानी, शिकंजी या सलाद में डालकर ले सकते हैं.
7. नारियल (Coconut)
नारियल पानी गर्मी में सबसे अच्छा नैचुरल ड्रिंक माना जाता है. यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है और शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है. यह स्किन को भी नेचुरल ग्लोइंग बनाता है.आप दिन में 1 नारियल पानी जरूर पिएं.
8. जामुन (Jamun)
जामुन ब्लड शुगर कंट्रोल करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत देता है. शरीर को ठंडा रखने में मददगार है. इसे खाली पेट कभी न खाएं वरना पेट फूलने की समस्या होने लगती है.
गर्मियों में फलों को अपने आहार का हिस्सा बनाना न केवल ज़रूरी है बल्कि सेहतमंद भी. ये फल शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, पोषक तत्व प्रदान करते हैं और गर्मी से बचाते हैं. ध्यान रखें कि फल ताजे हों और दिन के पहले हिस्से में खाए जाएं ताकि पाचन सही रहे.
खूब फल खाइए, गर्मियों को सेहतमंद बनाइए!