Heavy Rain: दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग का मानना है कि जुलाई के शुरूआत से भी यूपी के लगभग 20 जिलों और दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश की संभावनाएं हैं. हालांकि इस बार मौसम विभाग का अनुमार कई बार झूठ निकल चुका है. सबसे पहले आईएमडी ने 25 जून और फिर 27 जून को लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था. लेकिन सिर्फ बूंदाबांदी होकर ही रह गई. हालांकि अब बताया जा रहा है मानसून दिल्ली पहुंचने ही वाला है..
आज कैसे रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. शाम या रात के समय गरज-बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग का कहना है कि पूरे सप्ताह हल्की बारिश हो सकती है. बारिश के कारण दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं रविवार को भी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है.
आज कैसी है दिल्ली की हवा?
केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह 6:30 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 80 अंक बना हुआ है जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 65, गुरुग्राम में 55 गाजियाबाद में 82 ग्रेटर नोएडा में 104 नोएडा में 80 अंक बना हुआ है. वही, राजधानी दिल्ली की चार इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है. वजीरपुर में 122, रोहिणी में 105, एनएसआईटी द्वारका में 130 और मुंडका में 130 अंक बना हुआ है. दिल्ली के अन्य और अधिकांश इलाकों मे AQI लेवल 100 से नीचे बना हुआ है. अलीपुर में 85 आनंद विहार में 88, विवेक विहार में 88 सोनिया विहार में 90, पूसा में 65 लोधी रोड में 50 अंक बनाहुआ है .