Weather News: देश भर में मॉनसून अपने पीक पर पहुंच चुका है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूर उतर भारत में बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। यूपी, बिहार, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से हालात बदतर हो रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहने वाला है। शुक्रवार यानि 25 जुलाई के बाद दोबार से तेज बारिश होने की संभावना है।
यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश
उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में गुरुवार को भारी बरसात हो सकती है। इसके साथ तेज हवाएं चलेंगी. यह क्षेत्र ललितपुर, बांदा, महोबा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, मऊ और सोनभद्र हैं. मौसम विभाग ने आम जनता को हिदायत दी है कि घर से निकलने से पहले खास सावधानियों को बरता जाए।
इन राज्यों में मौसम पर होगा असर
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में तेज बारिश के कारण मौसम बदल चुका है। राजस्थान में 27 से 29 जुलाई और पूर्वी राजस्थान में 24 जुलाई और 27-28 जुलाई को भारी बरसात हो सकती है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बन सकता है। यह जल्द सक्रिय होकर लो प्रेशर सिस्टम में बदलेगा। ये पूर्वी भारत की ओर बढ़ जाएगा।
बिहार में कैस होगा मौसम
बिहार में अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। बिहार के अररिया, पूर्णिया समेत कई जिलों में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही आकाशीय बिजली और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग की मानें तो आने समय में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने वाला है। नदियों में बाढ़ आने के कारण इन क्षेत्रों से लोगों को हटाने की कोशिश जारी है। इसके साथ विभाग ने आम जनता को चेताया है कि वह दूर की यात्रा से बचें। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा न करें।
.