Dharmendra's Birth Anniversary: दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आज यानि 8 दिसंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। देओल फैमिली धर्मेंद्र के बर्थडे को ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट करना चाहती थी, लेकिन इसके पहले ही एक्टर का निधन हो गया है। वहीं आज धर्मेंद्र के जन्मदिन पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने एक एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। साथ ही उन्होंने खूबसूरत फोटोज भी शेयर की है। पोस्ट में हेमा ने धर्मेंद्र के साथ बिताए अपने खूबसूरत पलों का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि वह धीरे-धीरे टुकड़ों को जोड़ रही हैं।
हेमा मालिनी ने पोस्ट शेयर की
आपको बता दें कि हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ अपनी दो फोटोज शेयर की हैं, साथ ही उन्होंने लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे डियर दो हफ़्ते से ज़्यादा समय बीत चुका है जब तुमने मुझे दिल तोड़कर छोड़ा था, धीरे-धीरे मैं अपने टुकड़ों को समेट रही थी और अपनी ज़िंदगी को फिर से बनाने की कोशिश कर रही थी, यह जानते हुए कि तुम हमेशा मेरे साथ रहोगे। हमारे साथ बिताए गए सुखद पलों को कभी नहीं मिटाया जा सकता और उन पलों को फिर से जीने से मुझे बहुत सुकून और खुशी मिलती है।
Dharam ji
— Hema Malini (@dreamgirlhema) December 8, 2025
Happy birthday my dear heart❤️
More than two weeks have passed since you left me heartbroken, slowly gathering up the pieces and trying to reconstruct my life, knowing that you will always be with me in spirit. The joyful memories of our life together can never be… pic.twitter.com/zY3QBJN0YE
खुशनुमा यादों के लिए जो मेरे दिल में हमेशा रहेंगी
आगे उन्होंने लिखा कि मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करती हूँ हमारे साथ बिताए प्यारे सालों के लिए, हमारी दो खूबसूरत बेटियों के लिए जिन्होंने एक-दूसरे के लिए हमारे प्यार को और मज़बूत किया और उन सभी खूबसूरत, खुशनुमा यादों के लिए जो मेरे दिल में हमेशा रहेंगी।
हमारे 'साथ' के सुखद पल
आपके जन्मदिन पर ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि वह आपको शांति और खुशी प्रदान करें जिसके आप अपनी विनम्रता, दिल की अच्छाई और मानवता के प्रति आपके प्रेम के लिए पूरी तरह से हकदार हैं। जन्मदिन मुबारक हो प्यारे प्यार हमारे 'साथ' के सुखद पल
सनी और ईशा देओल ने भी पोस्ट की शेयर
वहीं धर्मेन्द्र के 90वें जन्मदिन पर उनके बेटे सनी देओल और बेटी ईशा देओल भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। ईशा देओल ने लिखा "मुझे आपकी बहुत याद आती है पापा" तो वहीं सनी देओल ने लिखा कि “आज मेरे पापा का जन्मदिन है। पापा हमेशा मेरे साथ हैं , मेरे अंदर हैं लव यू पापा। मिस यू।” वहीं अभय देओल ने पोस्ट शेयर किया है।