NTA Scorecard Update: नीट, सीयूईटी या नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की किसी भी अन्य परीक्षा में शामिल हो चुके छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर है। अगर आपका स्कोरकार्ड कहीं खो गया है, चोरी हो गया है या फट गया है, तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। एनटीए ने आधिकारिक तौर पर गाइडलाइंस जारी कर बताया है कि छात्र अपना डुप्लीकेट स्कोरकार्ड कैसे प्राप्त कर सकते हैं। एनटीए की इस नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों को एक तय कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसके बाद एजेंसी नया स्कोरकार्ड जारी कर देगी।
कैसे पाएं डुप्लीकेट स्कोरकार्ड
डुप्लीकेट स्कोरकार्ड पाने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं। वहां 17 सितंबर के उपलब्ध नोटिफिकेशन के साथ दिए गए Annexure-I आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें। इसके बाद फॉर्म में अपना रोल नंबर, परीक्षा का नाम, वर्ष और सभी व्यक्तिगत जानकारियां साफ-साफ भरना होगा।
आवेदन जमा करने के दो तरीके
ईमेल के जरिए- अगर आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म और सभी जरूरी दस्तावेजों की एक पीडीएफ बनाएं और उसे एनटीए की आधिकारिक ईमेल आईडी [email protected] पर भेज दें।
डाक के जरिए- अगर आप ऑफलाइन दस्तावेज भेजना चाहते हैं, तो आप भरे हुए फॉर्म और जरूरी कागजातों की कॉपी स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से एनटीए के कार्यलय में भी भेज सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Haryana Recruitment: हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
जांच और वेरिफिकेशन के बाद जारी होगा स्कोरकार्ड
बता दें कि एनटीए ने स्पष्ट किया है कि केवल फॉर्म जमा करने से स्कोरकार्ड तुरंत जारी नहीं होगा। एजेंसी आपके आवेदन और दस्तावेजों का मिलान अपने मुख्य रिकॉर्ड और डेटाबेस से करेगी। सभी जानकारियां सही पाए जाने पर ही डुप्लीकेट स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा। अगर आवेदन अधूरा रहा या कोई दस्तावेज गायब हुआ, तो उसे होल्ड पर रखकर छात्र से दोबारा जानकारी मांगी जा सकती है।