National Poetry Festival 2026: अगर आपके घर में भी कोई ऐसा बच्चा है जिसको कविता लिखने और गुनगुनाने का शौक हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने स्कूल के छात्रों के लिए 'नेशनल पोएट्री फेस्टिवल 2026' की शुरुआत की है। इस प्रतियोगिता के जरिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को नेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मौका मिल रहा है।
आवेदन की अंतिम तारीख
नेशनल पोएट्री फेस्टिवल 2026' में हिस्सा लेने और अपना वीडियो भेजने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2026 तय की गई है। इस कॉम्पिटिशन की सबसे खास बात ये है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपको किसी भी तरह की कोई फीस नहीं देनी होती है, यह बिल्कुल फ्री है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के जरूरी नियम
अगर आप इस कॉम्पिटिशन में भाग लेना चाहते हैं, तो आपको कुछ खास बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। इस प्रतियोगिता में वही भाग ले सकता है, जो भारत के किसी भी स्कूल में 9वीं से 12वीं कक्षा का छात्र है। कविता पाठ का वीडियो सिर्फ 60 से 90 सेकंड (1 से डेढ़ मिनट) का होना चाहिए। वीडियो में छात्र का चेहरा साफ दिखना चाहिए, फ्रेम कमर तक होना चाहिए और बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए। आवाज बिल्कुल साफ होनी चाहिए और बैकग्राउंड में कोई म्यूजिक नहीं बजना चाहिए। बता दें, इस प्रतियोगिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने की सख्त मनाही है।
यह भी पढ़ें: PG Dental Students: PG डेंटल छात्रों के लिए सख्त नियम; 80 फीसदी बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, वर्ना नो एग्जाम!
जीतने पर क्या मिलेगा?
आपको बता दें कि मंत्रालय के अनुसार, देश भर से चुने गए टॉप 10 विजेताओं को 'सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस' दिया जाएगा। इसके अलावा, नियमों के तहत सही तरीके से भाग लेने वाले सभी छात्रों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट मिलेगा।
कैसे करें अप्लाई?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ndl.education.gov.in पर जाएं।
2. ओटीपी (OTP) के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें।
3. अपना नाम, जन्मतिथि और उम्र जैसी जरूरी जानकारी भरें।
4. वेबसाइट पर 'Rashtriya Kavya Utsav' मेन्यू में जाएं और 'List of Poems' में से अपनी पसंद की एक कविता चुनें।
5. नियमों के अनुसार अपना 60-90 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड करें।
6. इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड करें। अपलोड करते समय 'Rashtriya e-Pustakalay' को टैग करें और #RashtriyaKavyaUtsav हैशटैग का इस्तेमाल जरूर करें।
7. अब अपनी उस सोशल मीडिया पोस्ट के लिंक को कॉपी करें और ऑफिशियल पोर्टल (वेबसाइट) पर जाकर पेस्ट कर दें।