.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D3a561918-9b8e-4522-b8d8-408427209145&w=3840&q=75)
Hero New Bike: दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई नेक्स्ट जनरेशन कम्यूटर बाइक हीरो ग्लैमर X को आधिकारिक तौर पर ब्रिकी के लिए लॉन्च कर दिया है। इस शानदार बाइक की शुरूआती कीमत 90,000 (एक्स-शोरूम) तय की गई है। कंपनी का दावा है कि यह भारत की सबसे फ्यूचरिस्टिक 125cc मोटरसाइकिल होगी। आइए विस्तार से बाइक के फीचर्स के बारे में जानते हैं।
5 कलर ऑप्शन में किया गया पेश
हीरो ग्लैमर X को बिल्कुल बोल्ड डिजाइन दिया गया है। इस बाइक को 5 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। ग्लैमर एक्स के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 89,999 रुपये है। वहीं इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 99,999 रुपये तय की गई है। इस बाइक के सीट की ऊंचाई को कम कर के 790 मिमी कर दिया गया है। हालांकि ग्राउंड क्लीयरेंस रेगुलर मॉडल की तरह 170 मिमी है। इस बाइक में सीट के नीचे स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है।
बाइक के फीचर्स
इस बाइक का सबसे खास फीचर क्रूज कंट्रोल है। ये कम्यूटर सेग्मेंट में आने वाली पहली बाइक है जिसमें यह फीचर दिया जा रहा है। आमतौर पर ये फीचर प्रीमियम और महंगी बाइक्स में ही देखने को मिलता है। इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी, गियर पोज़िशन एडवाइजरी और एक एम्बिएंट लाइट सेंसर वाला एडवांस मल्टी-कलर एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हीरो ग्लैमर X बाइक 124.7 सीसी की क्षमता के सिंगल-सिलिंडर इंजन से लैस है, जो 11.5hp की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में किक और सेल्फ स्टार्ट दोनों फीचर्स दिए गए हैं।