.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D48baf9f0-34c4-4c55-b65c-b7dd106a2ac0&w=3840&q=75)
Hero New Bike: हीरो मोटोकॉर्प कंपनी 125cc सेगमेंट में बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी 19 या 20 अगस्त 2025 को अपनी नई नेक्स्ट जनरेशन कम्यूटर बाइक हीरो ग्लैमर X को लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है। लेकिन लॉन्च से ठीक पहले रिलीज हुए टीजर से इस बाइक के कुछ अहम फीचर्स लीक हो गए है। कंपनी का दावा है कि यह भारत की सबसे फ्यूचरिस्टिक 125cc मोटरसाइकिल होगी। आइए विस्तार से इस शानदार बाइक के फीचर्स के बारे में जानते हैं।
बाइक के फीचर्स
वैसे तो निर्माता की ओर से अभी तक बाइक के फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट को क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर के साथ देखा गया था। रिपोट्स के अनुसार बाइक में इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें एलईडी हेडलाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स को दिया जाएगा। इस बाइक में हीरो का 125 सीसी का मौजूदा इंजन दिया जा सकता है।
19 और 20 अगस्त तक हो सकती है लॉन्च
वैसे तो कंपनी ने अभी तक औपचारिक तौर पर लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि हीरो की नई बाइक को भारत में 19 और 20 अगस्त तक लॉन्च किया जा सकता है। हीरो की नई बाइक को बाजार में 125 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। हीरो की नई बाइक को लॉन्च से पहले टेस्ट किया जा रहा है। कुछ समय पहले ही इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था।