पहले अपराधियों पर योगी का 'हंटर' चला फिर अचानक ऐसा 'रक्षा कवच' महिलाओं के लिए योगी ने तैयार किया है जिसके चलते अब बेखौफ होकर महिलाएं कही भी आधी रात को जा सकेंगी, योगी के इस फैसले से हर कोई गदगद है, जिसकी चर्चा दिल्ली तक छाई हुई है, ऐसी खबर है कि योगी के इस फैसले को अब देशभर में लागू किया जा सकता है, जो न सिर्फ अपराधियों के 'काल' बनेगा बल्कि महिलाएं अब बेझिझक कहीं भी रात को जा सकेंगी.
जो पिछली सरकार में नहीं हुआ वो योगी राज में हो रहा
दरअसल अखिलेश सरकार में जो कड़े फैसले नहीं हुए वो अब योगी सरकार में हो रहे है, अखिलेश राज में महिलाओं से कई बार जोर जबरदस्ती की खबरें आती थी, आए दिन अखबारों के फ्रंट पेज पर किसी न किसी जिले से महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं पता चलती रहती है, उन सब पर योगी राज में लगाम लगी है. ऐसा नहीं की अभी ही ये एक्शन हो रहे हैं, जब से योगी ने सत्ता संभाली हैं तब से लगातार छेड़खानी की घटनाओं पर लगाम लगी है, लेकिन उसके बाद भी अब अगर कोई महिलाओं से गलत हरकत करता है तो उसका अच्छे से इलाज किया जा रहा है.
प्रोजेक्ट जटायु से मिलेगी महिलाओं की सुरक्षा
खबरों की मानें तो जटायू सुरक्षा कवच के जरिए अब शहर की ड्रोन टेक्नोलॉजी से मनचलों पर नजर रखी जाएगी. अगर किसी भी लड़की की कोई गाड़ी खराब हो जाती है तो पुलिस उसे मदद करने के लिए पहुंचेगी, इसके लिए हाईटेक कंट्रोल सिस्टम लगाकर उन्हें ड्रोन कैमरों से जोड़ा जा रहा है. इन्हीं कैमरों के जरिए पुलिस अपराधियों के साथ-साथ महिलाओं की सेफ्टी करेगी, ऐसा बताया जा रहा है कि इसमें सैनिटाइजेशन, सिक्योरिटी, सेफ्टी, सर्विलांस और सर्विस के काम शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अभी इस व्यवस्था को मुरादाबाद में लागू किया जा रहा है, जिसके चलते नगर निगम सुरक्षा के साथ ही इन कैमरों का इस्तेमाल शहर की सफाई व्यवस्था में भी करेगा. जिससे अलग-अलग स्थानों पर किए गए अतिक्रमण पर भी पैनी नजर रखी जाएगी. लेकिन प्रोजेक्ट जटायु को खासकर महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि इससे स्कूल-कॉलेज के समय होने वाले अपराधों पर भी ड्रोन के जरिए पैनी नजर रखी जा सकेगी. साथ ही समय रहते कार्रवाई भी की जा सकेगी.
प्रोजेक्ट जटायु आखिर क्यों रखा नाम ?
इस मामले में अधिकारियों का भी मानना है कि प्रोजेक्ट जटायु से शहरों की की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगेगा. हालंकि इस प्रोजेक्ट में क्राइम कंट्रोल की भी अहम भूमिका रहेगी. जिसके लिए सारी तैयारियां भी हो गई है. अब योगी राज में न तो कोई अपराधी अपराध के बारे में सोच सकेगा बल्कि महिलाओं की भी फुल सेफ्टी इस प्रोजेक्ट के तहत होगी, बता दें प्रोजेक्ट जटायू का नाम रामायण से लिया गया है, दरअसल जब लंकापति रावण माता सीता का हरण करके लंका में ले जा रहा था, तो गिद्धराज जटायु ने रावण के साथ संघर्ष करके माता सीता को बचाने की कोशिश की थी. इसी से जोड़ते हुए अब यूपी में प्रोजेक्ट जटायु को लॉन्च करने की तैयारी हो रही है ताकि किसी भी बेटी की तरफ कोई मनचला आंख भी उठाकर न देख सके, योगी के इस फैसले की चर्चा अब प्रदेशभर में छाई हुई है, कुछ लोगों का तो मानना है कि इसे देशभर में लागू करना चाहिए