HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) धर्मशाला की ओर से आज यानी 4 मई 2026 को सुबह 11 बजे सीनियर सेकेंडरी (12th) क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया गया है। साथ ही छात्र अपनी मार्कशीट डिजिलॉकर के जरिए भी डाउनलोड कर पाएंगे। छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
1. छात्रों को HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना चाहिए।
2. इसके बाद ‘HPBOSE 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर और दूसरी ज़रूरी जानकारी डालें, फिर ‘Submit’ पर क्लिक करें।
4. अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट डाउनलोड करके सेव कर लें।
DigiLocker पर HP बोर्ड के नतीजे
1. सबसे पहले DigiLocker ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आधार नंबर/मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
2. इसके बाद 'Education' कैटेगरी में जाकर HPBOSE (हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड) सेक्शन को चुनें।
3. यहां 'Class XII Marksheet' के विकल्प पर क्लिक करें।
4. अपना रोल नंबर और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
5. विवरण सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
हिमाचल बोर्ड 12वीं में लड़कियों का रहा दबदबा
आपको बता दें कि इस साल प्रदेश का कुल पास प्रतिशत 92.20% दर्ज किया गया है। इस वर्ष के परिणामों में बेटियों ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया है। आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में शामिल हुई 40,281 लड़कियों में से 37,749 सफल रहीं, जो लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है। वहीं, लड़कों की बात करें तो 40,828 छात्रों में से 36,888 ही पास हो सके।
12वीं में 81411 छात्रों ने लिया परीक्षा में भाग
इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12th परीक्षाओं के लिए कुल 81411 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। बोर्ड एग्जाम का आयोजन 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक करवाया गया था।
पास करने के लिए कितने अंक जरूरी
एचपी बोर्ड HPBOSE 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वे छात्र जो वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त नहीं कर पाते, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का अवसर मिलता है। ये परीक्षाएं आमतौर पर जुलाई के महीने में आयोजित की जाती हैं।