HCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की ओर से मैनेजर समेत विभिन्न कैडर में कुल 70 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 5 जून के सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एचसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जून निर्धारित की गई है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
1. सबसे पहले HCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
5. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रखें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 70 पदों को भरा जाएगा। जिसमें से डिप्टी मैनेजर के 38, मैनेजर के 16 और सीनियर मैनेजर के 16 पद शामिल हैं। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन पर्सनल इंटरव्यू में प्रदर्शन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में टेक्नीशियन के 6565 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी डिप्टी मैनेजर के पद के लिए 50,000 से 1,60,000 रुपए, मैनेजर पद के लिए 60,000 से 1,80,000 रुपए और सीनियर मैनेजर पद के लिए 70,000 से 2,00,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु डिप्टी मैनेजर पद के लिए 40 वर्ष, मैनेजर पद के लिए 42 वर्ष और सीनियर मैनेजर पद के लिए 47 वर्ष तय कई गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग व्यक्ति और आंतरिक उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में पूरी तरह छूट दी गई है।