HPCL Vacancy 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने ग्रेजुएट ट्रेनी अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 600 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रयिा शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 की है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फ़लो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद HPCL Graduation Trainee Apprentice 2026 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
कौन कर सकता है आवेदन
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 608 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड
इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। बीई या बीटेक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25,000 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।