Hit 3 Worldwide Collection : साउथ के Superstar नानी की फिल्म 'हिट: द थर्ड केस' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. यह फिल्म 1 मई 2025 को रिलीज हुई थी. इसी के साथ - साथ फिल्म 'रेड 2', 'रेट्रो', 'थंडरबोल्ट्स', 'टूरिस्ट फैमिली' और 'द भूतनी' जैसी फिल्में रिलीज हुई थीं. लेकिन इस सब के बावजूद नानी की क्राइम थ्रीलर इस फिल्म ने लोगों को काफी इंमप्रेस कर रही है.
दमदार एक्टिंग
यह फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जो दर्शकों का दिल जीत रही है. नानी की दमदार एटिंग लोगों को काफी पसंद आ रही है. वहीं विदेशी बाजारों में फिल्म की कहानी दर्शकों को रोमांचित कर रही है. इसका असर फिल्म के कलेक्शन में भी देखने को मिल रहा है.
फिल्म का 13वां दिन
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना नाम लिस्ट के ऊपर पहुंचा दिया है. फिल्म 'हिट 3' ने अपने 13वें दिन में 1.3 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. बात करें फिल्म की अब तक की टोटल कमाई की तो अब तक इसने 114.05 करोड़ रुपयेका शानदार कलेक्शन किया है. इस फिल्म की शानदार कहानी और कमाल की कास्ट ने यह साबित कर दिया है कि वह किसी भी फिल्म को ग्लोबल मार्केट में चमकने में पीछे नहीं होगी. हालांकि अभी अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिसपर नानी की फिल्म व अन्य फिल्मों से आगे चल रही है. पीछले हफ्ते नानी की फिल्म 'हिट 3' की कमाई में धीमी पड़ने लगी थी. जिसको देख लग रहा था की शायद यह दर्शकों को कम पसंद आ रही है. लेकिन इस हफ्ते इसने सभी आशंकाएं झूठी ठहरा दीं और फिल्म अपनी तेज रफ्तार में आ गई. 13वें दिन इसने 1 करोड़ रुपये की कमाई की.