
HMD New Launch: HMD जल्द ही अपना नया मॉड्यूलर स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, जिसे कंपनी HMD Fusion 2 के नाम से पेश कर सकती है। ये फोन हाल ही में लॉन्च हुए HMD Fusion का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा। X प्लेटफॉर्म पर HMD Meme नाम के यूज़र द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, HMD Fusion 2 में Smart Outfits Gen 2 और नया Pogo Pin 2.0 दिया जाएगा। साथ ही इसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस स्मार्टफोन में क्या-क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं।
6.58 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले
एक रिपोर्ट के अनुसार HMD Fusion 2 में 6.58 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले हो सकता है। जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। इसके अलावा इसमें एचएमडी स्नैपड्रैगन जेन 2 और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 प्रोसेसर इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं कैमरे की बात करें, तो इस 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जा सकता है, साथ ही 82 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइट कैमरा दिया जाएगा। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
लॉन्च डेट तय नहीं
कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए जा सकते हैं। साथ ही इस स्मार्टफोन में पीछे की तरफ दो तरफा मैग्नेटिक पिन होने की संभावना है। हालांकि, बैटरी से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि अभी तक इस स्मार्टफोन के लॉन्च की कोई आधिकारिक डेट नहीं तय की गई है।