
Bulandshahr News : अनूपशहर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के कारण 3 से 6 नवंबर 2025 तक सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर द्वारा जारी किया गया है. उपजिलाधिकारी/मेला मजिस्ट्रेट अनूपशहर ने अपने कार्यालय पत्रांक के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सूचित किया था कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला 1 नवंबर 2025 से 10 नवंबर 2025 तक चलेगा.
मेले का मुख्य स्नान पर्व 3 नवंबर 2025 की मध्य रात्रि से 5 नवंबर 2025, बुधवार तक है. इसी अवसर पर अनूपशहर कस्बे के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में 3 नवंबर 2025 से 6 नवंबर 2025 तक अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए गए थे.
इसी क्रम में, नगर क्षेत्र अनूपशहर के परिषदीय विद्यालयों और मान्यता प्राप्त विद्यालयों (कक्षा 1 से 8) में 3 नवंबर 2025 से 6 नवंबर 2025 तक अवकाश रहेगा. यह आदेश डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर द्वारा जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि अनूपशहर में गंगा स्नान पर बड़ा मेला लगता है. जनपद के अलावा गैर जनपद व अन्य राज्यो से भी लोग गंगा स्नान के लिए आते है। जिस कारण छोटी काशी यानी अनूपशहर में भीड़ का अत्यधिक दबाब हो जाता है। वही मेले में बड़े व छोटे वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी जाती है। स्कूली बच्चों को इसके चलते कोई परेशानी ना हो इसलिए स्कूल की छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं.