.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D47a966c8-f6f0-4faf-b4e1-206ae36fd2e8&w=3840&q=75)
हॉलीवुड की सबसे महंगी मुस्कान : हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स को भला कौन नहीं जानता! अपनी बेहतरीन अदाकारी और दिलकश मुस्कान के लिए दुनियाभर में पहचानी जाने वाली जूलिया ने फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार उनकी मुस्कान की कीमत 30 मिलियन डॉलर (लगभग 3 करोड़ अमेरिकी डॉलर) लगाई गई थी? यह किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि एक विशेष बीमा के लिए था.
दरअसल, हॉलीवुड में कई बड़े सितारे अपने शरीर के खास अंगों का बीमा करवाते हैं. कोई पैर का, तो कोई आवाज़ का। ऐसे ही जूलिया रॉबर्ट्स ने भी अपनी मुस्कान का बीमा करवाया था, जिसकी कीमत सुनकर हर कोई हैरान रह गया। बताया जाता है कि यह बीमा इसलिए करवाया गया था क्योंकि उनकी मुस्कान उनकी पहचान बन चुकी थी, और ब्रांड एंडोर्समेंट से लेकर फिल्मों तक, हर जगह उनकी मुस्कान का जादू चलता था.
जूलिया रॉबर्ट्स की यह मुस्कान उन्हें "अमेरिका की स्वीटहार्ट" का खिताब दिला चुकी है. उनकी फिल्में जैसे Pretty Woman, Notting Hill, और Erin Brockovich में उनकी मुस्कान ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि उन्हें हॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में भी शामिल कर दिया. इस तरह, जूलिया रॉबर्ट्स की मुस्कान सिर्फ एक खूबसूरत इमोशन नहीं, बल्कि करोड़ों डॉलर की संपत्ति बन गई — जो यह बताती है कि ग्लैमर की दुनिया में एक मुस्कान भी इतिहास रच सकती है.