Home remedies For Acid Reflux: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट में जलन और एसिड रिफ्लक्स बेहद आम समस्या बन चुकी है। खासकर ऑफिस जाने वाले लोग जो काम के चक्कर में अक्सर खाना छोड़ देते हैं, या फिर आज के युवा जो लेट-नाइट स्नैक्स और फास्ट फूड के दीवाने हैं, उनका पाचन तंत्र पूरी तरह बिगड़ रहा है। पेट में जलन, अपच, भारीपन, सीने में जलन, खट्टी डकारें या उल्टी जैसी परेशानियां आम हैं। हालांकि, लोग तुरंत आराम के लिए एंटासिड दवाइयां खा लेते हैं, लेकिन लंबे समय में यह सेहत के लिए ठीक नहीं है। हल्के एसिड रिफ्लक्स से निपटने के लिए भारतीय रसोई में कुछ ऐसे हर्ब्स और मसाले हैं जो पाचन को सुधारने के लिए इस्तेमाल होते आए हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से हर्ब्स का सेवन करना चाहिए।
सौंफ
सौंफ का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, यह पेट की नलियों को आराम देता है और खाने के बाद फुलना कम करता है। कई लोग खाने के बाद सौंफ चबाते हैं, जिससे सांस भी ताजी होती है और पाचन बेहतर होता है। बता दें, सौंफ का पानी बनाकर पीने से भी गैस और पेट की जलन कम हो सकती है।
जीरा
जीरा सिर्फ तड़के के काम ही नहीं आता, बल्कि आयुर्वेद में इसे पाचन के लिए सबसे बेहतरीन औषधि माना गया है। यह पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करके खाने को जल्दी और अच्छे से पचाने में मदद करता है। जीरा पानी पेट की गैस और भारीपन कम करने का पारंपरिक तरीका है।
यह भी पढ़ें: Watermelon Warning: तरबूज खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान!
इलायची
इलायची का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इलायची फाइबर से भरपूर होता है। आयुर्वेद में इसे पेट को शांत करने और एसिडिटी कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
अदरक
अदरक न कि सिर्फ चाय के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि इसका सेवन सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अदरक अपने सूजन-रोधी और पाचन सुधारने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। यह खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है। साथ ही एसिडिटी को दूर करने में भी मदद करता है।