Home Remedies For Headache: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव और अनियमित खानपान के कारण सिर दर्द एक आम समस्या बन गया है। कभी यह हल्का होता है तो कभी इतना तेज कि काम करना मुश्किल हो जाता है। वैसे तो सिर दर्द को ठीक करने के लिए बाजार में कई तरह की दवा उपलब्ध है। लेकिन दवाइयों का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचाता है। अगर आप बार-बार पेनकिलर खाने से बचना चाहते हैं, तो रसोई में मौजूद कुछ चीजें आपको तुरंत राहत दिला सकती हैं। तो आइए जानते हैं कौन-कौन से घरेलू इलाजों को अपनाकर सिर दर्द की समस्या से निजात पा सकते हैं।
लौंग
सिर दर्द की शिकायत होने पर लौंग का उपयोग काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए लौंग की कलियों को गर्म कर लेना चाहिए , फिर उसको रूमाल में बाधकर पोटली बना लेना चाहिए और उसको सूंघना चाहिए। ऐसा करने से सिर में दर्द में आराम मिलता है।
अदरक की चाय
अदरक में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं जो सिर की नसों की सूजन को कम करते हैं। सिर दर्द होने पर एक कप अदरक वाली चाय पिएं या अदरक का रस और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाकर दिन में एक-दो बार लें।
तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्ते सिरदर्द के लिए एक प्राकृतिक उपचार है। तुलसी के पत्ते का सेवन करने से मांसपेशियों में आराम मिलता है। इसके लिए तुलसी के 4-5 पत्तों को पानी में उबाल लेना चाहिए, फिर जब पानी अच्छे से उबल जाए तो उसमें शहद मिलाकर पी लेना चाहिए। इससे सिर दर्द की शिकायत से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें: Health Tips: वजन घटाने में कितना मददगार है नींबू पानी? जानें इसके 5 बड़े स्वास्थ्य लाभ।
सेब का सिरका
अगर किसी के सिर में तेज दर्द हो तो, उसे सेब के सिरके का सेवन करना चाहिए। इसके लिए गुनगुने पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीना चाहिए। इससे दर्द में काफी हद तक आराम मिलता है।
सिर की मालिश
सिर दर्द की शिकायत होने पर तेल से सिर की मालिश करनी चाहिए। मालिश करने से मांसपेशियों में आराम मिलता है और दर्द की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
गहरी सांस लेना और ध्यान
तनाव और थकान वाले सिर दर्द के लिए शांत जगह पर बैठ जाएं और लंबी गहरी सांसें लें। अपनी उंगलियों से हल्के हाथों से माथे और गर्दन की मालिश करें। इससे रक्त संचार बेहतर होता है और मन शांत होता है।