Honda New Launch: भारतीय बाजार में होंडा कंपनी खुद को मजबूत करने पर काम कर रही है। होंडा अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी एलिवेट (Honda Elevate) का नया अवतार यानि फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। अपकमिंग फेसलिफ्ट में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों को ही अपडेट किया जा सकता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस एसयूवी में क्या-क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं।
कब होगी लॉन्च
ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इसे अक्टूबर 2026 दिवाली से ठीक पहले लॉन्च किया जा सकता है। इस एसयूवी का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और टाटा सिएरा जैसी कारों से होगा।
इंजन में नहीं होगा बदलाव
कार के इंजन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेज पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 121 एचपी की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।
मिलेंगे ये फीचर्स
इसमें कंपनी रिवाइज्ड एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स, रिडिजाइन ग्रिल, नए 17 इंच के एलॉय व्हील्स और रिवाइज्ड फ्रंट व रियर बंपर दे सकती है। इसके अलावा कार में फीचर्स भी बढ़ाए जा सकते हैं।
कितनी है कीमत
वहीं कीमत की बात करें, तो फिलहाल एलिवेट 11.81 लाख रुपये से 16.36 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आती है। लेकिन फेसलिफ्ट वर्जन की कीमत इससे थोड़ा ज्यादा हो सकती है।