Honda Sales October 2026: भारतीय परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतों और त्यौहारों की खरीदारी के चलते दोपिया वाहनों की मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अक्टूबर 2026 में बिक्री का एक नया रिकॉर्ड कायम करते हुए सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।
अक्टूबर 2026 में कुल बिक्री
बता दें अक्टूबर 2026 में होंडा ने कुल 7,34,566 दोपहिया वाहन बेचे और अक्टूबर 2025 में यह आंकड़ा 6,50,596 यूनिट था। देश के भीतर होंडा की बिक्री में 11 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया। इस तरह कंपनी ने एक साल में अपनी बिक्री में करीब 83,970 यूनिट का इजाफा किया है। इस महीने भारत में कुल 6,64,831 वाहन बिके। नवरात्रि और दशहरा जैसे त्योहारों ने इस बिक्री को बढ़ाने में मुख्य भूमिक निभाई है।
एक्सपोर्ट में 35 परसेंट की शानदार ग्रोथ
विदेश भेजे जाने वाले वाहनों में 35 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी हुई। होंडा ने अक्टूबर में 69,735 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया। वित्त वर्ष 2026-27 के शुरुआती 7 महीनों में होंडा ने कुल 41.74 लाख से अधिक वाहन बेचे हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है।
यह भी पढ़ें: मर्सिडीज से लेकर टोयोटा तक… नवंबर में आ रही हैं ये नई इलेक्ट्रिक लग्जरी कारें; देखें पूरी लिस्ट
Activa और Dio जैसे मॉडल से मिलती है मजबूती
होंडा के लोकप्रिय मॉडल जैसे Activa, Dio, Shine और Unicorn की शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में भारी मांग बनी हुई है। देश भर में 7000 से ज्यादा टचपॉइंट्स और 4 बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स के दम पर होंडा अब तक 7.6 करोड़ से अधिक भारतीय ग्राहकों तक अपनी पहुंच बना चुका है।