Honda Motorcycle Sale: भारतीय ऑटो बाजार में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के लिए सितंबर 2026 का महीना बेहद शानदार रहा। इस दौरान कंपनी के दोपहिया वाहनों की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी ने सितंबर महीने में 7 लाख से ज्यादा बाइक और स्कूटर्स बेचा है। बता दें, ये नंबर्स एक्सपोर्ट और घरेलू मार्केट दोनों के हैं।
सितंबर में 7 लाख से ज्यादा की सेल
बता दें कि कंपनी ने सितंबर महीने में कुल 7,06,266 गाड़ियां बेची। पिछले साल सितंबर की तुलना में इस बार बिक्री में 24% का इजाफा दर्ज किया गया है। भारतीय बाजार में होंडा ने 6,36,768 यूनिट्स बेचें। वहीं विदेशों में 69,498 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया।
पिछले 6 महीनों का प्रदर्शन
वित्तवर्ष 2026-2027 की पहली छमाही में होंडा ने 34,40,072 टू-व्हीलर्स को बेचा है। इसमें घरेलू मार्केट में 30.44 लाख गाड़ियां बिकीं और 3.96 लाख गाड़ियों का निर्यात हुआ। पिछले वित्तवर्ष की पहली छमाही की तुलना में इस साल ग्रोथ 15 परसेंट की हुई है।
यह भी पढ़ें: भारत में 6 अक्टूबर को Honda Elevate Facelift होगी लॉन्च; 21,000 से शुरू हुई प्री-बुकिंग, जानें फीचर्स
दो नए मॉडल लॉन्च
आपको बता दें कि होंड ने हाल ही में अपने पोर्टफोलियो में Rebel 300 और ADV 160 जैसे नए मॉडल्स पेश किए हैं। हालांकि ADV 160 का इंतजार कर रहे ग्राहकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। इस स्कूटर की डिलीवरी पहले अक्टूबर से शुरू होनी थी, लेकिन कंपनी ने इसकी डिलीवरी को टाल दिया है और यह साल 2027 में शुरू होगी।