
Honor Earbuds Launch: Honor कंपनी ने चीन में अपना नया ईयरबड्स लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Honor Earbuds 4 नाम से पेश किया है। ये इन-ईयर डिजाइन वाले TWS ईयरबड्स 50dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट करते हैं। Honor Earbuds 4 में ट्रेडिशनल इन-ईयर डिजाइन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ कुल 46 घंटे की बैटरी लाइफ देते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस ईयरबड्स में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है।
ईयरबड्स की कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने Honor Earbuds 4 को दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। जिसमें पर्लेसेंट व्हाइट और स्टार्री स्काई ब्लैक कलर ऑप्शन शामिल है। वहीं, इसके कीमत की बात करें, तो Honor Earbuds 4 की कीमत CNY 399 (करीब 5,000 रुपये) रखी गई है। अगर आप इस ईयरबड्स को पहले सेल पीरियड में खरीदते हैं, तो यह आपको CNY 349 (करीब 4,300 रुपये) में मिलेगी। इसकी सेल 15 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जो 30 नवंबर तक चलेगी। इस ईयरबड्स को आप Honor के ऑनलाइन स्टोर और ऑफिशियल रिटेलर्स से खरीद सकते हैं।
ईयरबड्स के फीचर्स
Honor Earbuds 4 एक शानदार ऑडियो डिवाइस है, इसमें दमदार साउंड क्वालिटी और एडवांस फीचर्स मिलते है। इसमें ड्यूल ड्राइवर सिस्टम दिया गया है। इस ट्रेडिशनल इन-ईयर डिजाइन दिया गया है, जिसमें डुअल-टोन फिनिश और टच कंट्रोल्स हैं। ये ईयरबड्स कॉल के दौरान हवा के तेज शोर को भी ब्लॉक कर सकती है। जिससे आपकी आवाज साफ सुनाई देती है। बैटरी की बात करेंम, तो ये ईयरबड्स एक बार चार्ज होने पर 9 घंटे तक चल सकते हैं और चार्जिंग केस के साथ कुल 46 घंटे का बैकअप देते हैं। बता दें सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में आपको 3 घंटे का प्लेबैक मिल सकता है।