Honor X9c India launch: Honor कंपनी भारत में Honor X9c स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने X पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। हालांकि, कंपनी ने फोन के लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है। यह स्मार्टफोन Amazon के जरिए एक्सक्लूसिवली बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, अभी तक फोन की कीमत से जुड़ी कोई डिटेल साझा नहीं की गई है।
लेटेस्ट अपडेट के साथ आ सकता है
बता दें कि चीन में इस फोन को कंपनी ने पिछले साल नवंबर में ही लॉन्च कर दिया था। इस स्मार्टफोन मे डुअल सिम सपोर्ट करेगा, साथ ही यह फोन 6.78-inch के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है। वहीं उम्मीद है कि भारत में ये फोन लेटेस्ट अपडेट के साथ लाया जा सकता है।
108 MP मिलेगा प्राइमरी कैमरा
हैंडसेट में 108MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, कंपनी फ्रंट कैमरा 16 MP दे सकती है। अगर बात कि जाए स्मार्टफोन की सिक्योरिटी की तो इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। डिवाइस 6600mAh की बैटरी, 66W की चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया जाएगा। वैसे तो Honor X9c एक दमदार फोन है, इसके फीचर्स भी दमदार है, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि कंपनी इस फोन को किस कीमत पर लॉन्च करती है।