
Honor New Smartphone: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Honor एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, ऐसा फोन आपने कभी नहीं देखा होगा। कंपनी ने नए फोन को Robot Phone नाम दिया है और इसका एक टीजर भी जारी किया है। इस फोन में कैमरा की जगह एक पूरा का पूरा गिंबल मिलेगा, जो कि न सिर्फ आपकी फोटो और वीडियो शूट करेगा बल्कि आपको फॉलो भी करेगा। यह फोन कंपनी के AI प्रोडक्ट इकोसिस्टम का हिस्सा होगा। टीजर में दिख रहा फोन बेहद दिलचस्प है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि यह फोन कब लॉन्च होगा और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कैमरा रोबोट की तरह करता है एक्ट
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसकी मदद से स्मार्टफोन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी नेक्स्ट लेवल पर पहुंच सकती है। इस फोन का कैमरा किसी रोबोट (जिंबल) की तरह एक्ट करता है। हालांकि, ये हमेशा बाहर नहीं निकला रहेगा, बल्कि एक्टिव होने पर बाहर आएगा। ये रोबोट जैसा कैमरा सिस्टम यूजर के लिए कई सारे काम कर सकता है। उसकी रोजमर्रा की लाइफ को रिकॉर्ड करने से लेकर तमाम काम में असिस्ट तक सकता है। यह फोन कंटेंट क्रिएटर्स, व्लॉगर्स और सेल्फी लवर्स के लिए बेहद शानदार साबित होगा।
2026 में हो सकता है लॉन्च
आपको बता दें कि कंपनी ने यूट्यूब पर इस फोन का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसमें इस अपकमिंग स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में जानकारी दी जा रही है। टीजर में यह भी बताया गया है कि इसमें दिखाया गया वीडियो CG है, असली प्रोडक्ट अगले साल देखने को मिलेगा। ये फोन यूजर्स के लिए किसी असिस्टेंट की तरह काम करेगा। अभी तो फिलहाल सिर्फ इस फोन का टीजर ही आया है। इसकी कीमत, उपलब्धता या स्पेक्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी ने इतना जरूर कहा है कि Robot Phone की पहली झलक MWC 2026 में बार्सिलोना में देखने को मिलेगी।