.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dda33c3a9-65f3-41c8-b905-28218012617c&w=3840&q=75)
Tech News: अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। जी हां क्योंकि Honor आज भारत में अपना एक और शानदार फोन HONOR X7c 5G लॉन्च करने जा रहा है। आप इस फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन से खरीद पाएंगे। इस शानदार फोन में आपको 50 MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा और इसमें 5,200mAh बैटरी भी मिलेगी। आइए विस्तार से जानते हैं इस शानदार फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में।
फोन की संभावित कीमत
इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन- फॉरेस्ट ग्रीन और मूनलाइट वॉइट में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन आपको एक्सक्लूसिव Amazon पर मिलेगा। वैसे तो कंपनी ने इस फोन के कीमत का खुलासा नहीं किया है, फोन की सही कीमत तो लॉन्च के बाद ही पता चलेगी। लेकिन इस फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की संभावित कीमत लगभग 17,000 रुपये के आसपास हो सकती है। वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत लगभग 20,000 रुपये के आसपास हो सकती है।
फोन के फीचर्स
बता दें कि HONOR के X7c 5G में आपको 6.8-inch का FullHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 850 निट्स तक हो सकती है। डिवाइस IP64 रेटिंग के साथ आता है. फोन SGS सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है. Honor X7c 5G को पावर देने के लिए 5200mAh की बैटरी दी गई है, जो 35W की चार्जिंग सपोर्ट करती है। हैंडसेट Android 15 पर बेस्ड होगा। वहीं कैमरे की बात करें तो डिवाइस में शानदार कैमरा सेटअप भी मिलेगा, जहां 50 MP का प्राइमरी कैमरा होगा। गौरतलब है कि ग्लोबल वेरिएंट में 108-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा यूनिट और 8-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर है।