Honor Launch New Phone: Honor X9C 5G आज यानी कि 7 जुलाई, 2025 को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। यह फोन बिक्री के लिए बाजार में 12 जुलाई से ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध होगा। फोन की सेल अमेजन प्राइम डे सेल के दौरान शुरू होगी। सेल में Honor X9c 5G फोन पर इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। रिलीज में यह भी कंफर्म हुआ है कि यह फोन 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा।
फोन के फीचर्स
बता दें कि Honor X9C 5G में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का पिक्सल रेजलूशन 2700 x 1224 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस हैंडसेट में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट मिलता है। इसके अलावा, फोन को 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया गया है। Honor का यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर रन करता है। इस फोन में 6,600mAh की बैटरी दी गई है और 66W वायर्ड चार्जिंग दिया गया है। इस फोन में 108MP का मेन कैमरा मिलता है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर मिलता है। वहीं, फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, 5जी, एनएफसी और अन्य पोर्ट होंगे।
फोन की कीमत
वहीं, अगर Honor X9c 5G स्मार्टफोन के कीमत की बात कि जाए तो इस फोन की कीमत 21,999 रुपये है। फोन को एक ही रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है। इस फोन को Titanium Black या फिर Jade Cyan कलर में खरीदा जा सकता है।