Nepal Road Accident: नेपाल में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पोखरा से राजधानी काठमांडू की ओर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में जा समाई। इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 25 यात्री घायल हैं। हादसे के बाद नेपाली सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर राहत-बचाव अभियान शुरू किया। प्रशासन ने कहा है कि जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आएगी।
गहरी ढलान से नीचे नदी किनारे जा गिरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना पृथ्वी राजमार्ग पर हुई। तभी अचानक सड़क से फिसलकर करीब 300 मीटर गहरी ढलान से नीचे नदी किनारे जा गिरी। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे या तकनीकी खराबी थी, इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि पुलिस के मुताबिक बस में कुल 44 यात्री सवार थे। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। दोनों न्यूजीलैंड के निवासी बताए गए हैं।
यह भी पढ़ें: सुपर-8 में टीम इंडिया को 76 रन से हार, इन पांच बड़ी गलतियों ने किया अफ्रीका के सामने भारत का बुरा हाल !
17 शव निकाले जा चुके
अधिकारियों का कहना है कि मलबे से अब तक 17 शव निकाले जा चुके हैं। लापता यात्रियों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है। वहीं, काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक जिला ट्रैफिक पुलिस प्रमुख शिशिर थापा ने बताया कि मृतकों में 6 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। वहीं, घायलों में 8 महिलाएं, 18 पुरुष और 1 नाबालिग लड़की शामिल है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
टार्च की रोशनी से घायलों को बचाया गया
बता दें कि नाव की मदद से घायलों को करीब एक किलोमीटर नीचे तक लाया गया, वहां से उन्हें सड़क तक ऊपर चढ़ाकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। रात का समय, दुर्गम स्थान और राहत सामग्री की कमी के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं, प्रमुख जिला अधिकारी सुवेदी फोन पर बताया, टॉर्च की रोशनी में घायलों का बचाव किया गया। हमें राहत सामग्री की कमी महसूस हुई।