नोएडा/ थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत जेवर से खुर्जा जाने वाले मार्ग पर मंगलवार रात नीमका गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन युवक मजदूरों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया, “सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतक बिहार के अररिया जिले के निवासी थे और धान की रोपाई का काम करने के लिए यहां आए हुए थे।
विश्वजीत पुत्र सतीश (उम्र लगभग 24 वर्ष) और मिथुन (उम्र लगभग 25 वर्ष) हैं। सभी तीनों जनपद अररिया, बिहार के रहने वाले थे। एडीसीपी संतोष कुमार ने आगे बताया कि मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल वाहन स्कॉर्पियो है और चालक की पहचान कर ली गई है।
परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाने में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस दुर्घटना से संबंधित कोई जानकारी, वीडियो या सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध हो तो तुरंत थाना जेवर को सूचित करें।