
यूपी के जनपद सोनभद्र में हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है जहां बहन के भाइयों ने ही 1700 किलोमीटर दूर गुजरात से बुलाकर प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या कर दी गई, दोनों के शव को अलग-अलग क्षेत्र में जंगल में फेंक दिया, जहां कई दिनों तक जंगली जानवर उनके शव को नोच नोच कर खाते रहे, इधर युवक के परिजन उसके गायब होने को लेकर चिंतित थे, युवक के भाई ने गुजरात में गुमसुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया था और इधर सोनभद्र पुलिस भी दो अज्ञात शव मिलने से बेहद चिंतित, परेशान और जांच पड़ताल में जुटी थी। पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है और मृतका के पांच अन्य भाई भी वांछित हैं।
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई
बिहार के पटना जिले के नौबतपुर थाना अंगर्गत मोतीपुर गांव के रहने वाले रोहित कुमार ने गुजरात में अपने भाई के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रोहित ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके भाई 21 वर्षीय दुखन साव उर्फ राजू कुमार का गांव की ही 21 वर्षीय युवती मुन्नी गुप्ता से प्रेम संबंध था। बीते छह माह पूर्व दोनों वहां से भाग कर गुजरात आ गए और लव मैरिज कर एक साथ रहने लगे, जब इस बात की जानकारी युवती के परिवार को हुई तो वह इस रिश्ते को कत्तई मानने को तैयार नहीं थे।
अपमान का बदला लेने के लिए एक खौफनाक साजिश रची
इधर यूपी के भाई ने अपमान का बदला लेने के लिए एक खौफनाक साजिश रच डाला, यूवती के परिवार के लोगों ने दोनों की शादी रीति रिवाज से करने के लिए बात की और 21 सितंबर को मिर्जापुर आने के लिए कहा और हुआ भी ऐसा, प्रेमी युगल 23 सितंबर को मिर्जापुर पहुंच गया, जहां मिर्जापुर से गाड़ी में बैठकर वह सोनभद्र के लिए निकले, इसी बीच बताया जाता है कि मिर्जापुर के बरकछा पहाड़ी के निकट एक अन्य व्यक्ति भी गाड़ी में सवार हुआ इसके बाद राजू और यूवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक मुन्नी गुप्ता के दोनों भाई मुन्ना कुमार और राहुल उर्फ सिद्धार्थ पुत्र द्वारिका प्रसाद को हाथी नाला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।