.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dd42c28a2-bbc4-4ea0-bb2c-acb14dc2c7ec&w=3840&q=75)
HorseGirl : जब आप पहली बार "हॉर्सगिरल" नाम सुनते हैं, तो शायद आपके दिमाग में किसी लोक-कथा का अजीब-सा दृश्य उभरता है. लेकिन जर्मनी की स्टेला स्टेलियन यानी HorsegiirL ने इस नाम को कला, संगीत और स्वतंत्र पहचान की एक नायाब मिसाल बना दिया है. आधे घोड़े जैसी वेशभूषा और घोड़े से प्रेरित संगीत के साथ, यह कलाकार आज दुनिया के सबसे बड़े म्यूज़िक फेस्टिवल Coachella के मंच पर खड़ी है और ये सफर शुरू हुआ था एक छोटे से खेत से.
एक कलाकार जो घोड़े को अपनी आत्मा मानती है
HorsegiirL, जिन्हें खुद को “घोड़ी” कहना पसंद है, बचपन से ही प्रकृति और जानवरों के बेहद करीब रही हैं। खेतों में बिताए दिन, घोड़ों के साथ उनका जुड़ाव, और अकेलेपन में मिली आंतरिक आवाज़. यही सब उनकी पहचान का हिस्सा बनते गए. उन्होंने बताया कि घोड़ा उनके लिए केवल एक जानवर नहीं, बल्कि “inner spirit” है. एक ऐसी ऊर्जा, जिससे वह जुड़ी हुई महसूस करती हैं.
संगीत की शुरुआत: "माय बार्न, माय रूल्स"
हॉर्सगिरल ने 2022 में अपना पहला गाना "My Barn My Rules" रिलीज़ किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनके गानों में घोड़ों की आवाज़ें, खुरों की थाप, खेतों की गंध और इलेक्ट्रॉनिक बीट्स का अनोखा मेल होता है. उनकी EP "V.I.P. – Very Important Pony" ने Spotify पर लाखों श्रोताओं को अपनी ओर खींचा.
मास्क के पीछे छुपी है एक साफ आवाज़
हॉर्सगिरल हमेशा एक अनोखा हॉर्स-फेस मास्क पहनती हैं. घोड़े के कान, बेज रंग की त्वचा, और नथुनों के पास सफेद धब्बा। यह लुक केवल ध्यान खींचने के लिए नहीं है, बल्कि उनकी self-expression और artistic identity का हिस्सा है। वह मानती हैं कि संगीत सिर्फ सुनने की नहीं, बल्कि महसूस करने की चीज़ हैऔर उनका लुक उस भावना का विस्तार है.
खेत से दुनिया के मंच तक
आज हॉर्सगिरल ने न केवल जर्मनी के क्लब सीन को चौंकाया है, बल्कि Electric Daisy Carnival, Berghain और अब Coachella जैसे मंचों तक अपनी पहुंच बना ली है. कोचेला में परफॉर्म करना उनके लिए सिर्फ एक सपना नहीं था .वह कहती हैं, "यह मेरी आत्मा के जंगल से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक पहुँचने जैसा है.
हॉर्सगिरल की कहानी एक संदेश देती है:
"अगर आपकी पहचान दूसरों से अलग है, तो उसे छुपाइए मत उसे दुनिया के सामने घुड़सवारी की तरह गर्व से दिखाइए."