Haldwani: उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में एक होटल के पर जीएम पर दिल्ली की युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को होटल में छोड़कर फरार हो गया। वहीं पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश करनी शुरू कर दी है।
पीड़िता कैसे पहंची हल्द्वानी
कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने कहा कि वह होटल के जीएम रोहित बेलवाल को पहले से जानती थी। आरोपी रामनगर के गांव सावल्दे का रहने वाला है। दरअसल, वह पहले रामनगर के एक रिजॉर्ट में नौकरी करता था। वहां वह इवेंट का कार्य करने आई थी। इसके बाद आरोपी ने उसे और भी काम दिलवाए थे। तभी से जान पहचान बढ़ गई। रोहित ने एक होटल में इवेंट का कार्य कराने के लिए उसे हल्द्वानी बुलाया था। वह हापुड़ निवासी अपनी सहेली के साथ यहां आई।
आरोपी ने कैसे दिया घटना को अंजाम
पीड़िता ने बताया रोहित ने दोनों को मंगलवार रात नैनीताल रोड स्थित एक होटल में ठहरा दिया। रात को युवक जबरन उसके कमरे में चला आया । उसके बाद वहां बैठकर शराब पी और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती व उसकी सहेली के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया जैसे ही फोन सूचना मिली वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो युवती होटल के कमरे में रो रही थी। रात में ही उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां मेडिकल परीक्षण के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि भी हो गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जीएम रोहित बेलवाल के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपी को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।