मुस्लिम को मकान बेचने का मामला गरमाता जा रहा है। इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने व्यापारियों के साथ थाने में बैठकर हनुमान चालिसा का पाठ किया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो हिंदू संगठनों ने स्पष्ट कहा, किसी भी सूरत में हिंदू बाहुल्य इलाके में मुस्लिम परिवार को रहने नहीं देंगे। थाने में छह घंटे तक चला धरना शाम को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर खत्म हुआ। उधर, वार्ता के लिए सदर बाजार थाने जाते समय मकान खरीदने वाले की हालत बिगड़ गई। परिजनों में उन्हें जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सईद के घर के सामाने जमकर हंगामा
थापर नगर की गली नंबर सात निवासी नरेश कालरा से खैरनगर निवासी सईद अहमद दूध वाले ने चार दिन पहले मकान खरीदा था। गुरुवार रात को वह परिवार के साथ आकर रहने लगे थे। शुक्रवार को जब थापर नगर के लोगों की इसकी जानकारी मिली उनमें आक्रोश पनपने लगा और देर शाम को थापर नगर के लोगों का आक्रोश मुखर हो गया। हाथों में पलायन के पोस्टर लेकर लोगों ने सईद के घर के सामाने जमकर हंगामा किया।
सईद रात में ही घर का ताला लगाकर चले गए थे
मामला दो समुदायों के बीच को होने के कारण पुलिस अधिकारियों में हड़ंकप मच गया था। सदर बाजार थाना प्रभारी समेत कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। इसके बाद सईद रात में ही घर का ताला लगाकर चले गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शनिवार को वार्ता के लिए सदर बाजार थाने में बुलाया था। हिंदू बाहुल्य इलाके में मुस्लिम परिवार नहीं रहेगा मुस्लिम परिवार द्वारा थापरनगर में मकान खरीदने के विरोध शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी के सचिन सिरोही व्यापारियों के साथ सदर बाजार थाने पहुंचे और थाने के अंदर दरी बिछा कर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालिसा का पाठ भी किया। सीओ कैंट नवीना शुक्ला और एसीएम चतुर्थ मृदुला सदर बाजार थाने पहुंची और धरने पर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सचिनव सिरोही का कहना था कि थापरनगर हिंदू बाहुल्य इलाका है।
इस मोहल्ले में किसी मुस्लिम परिवार को रहने नहीं दिया जाएगा। उनका कहना था कि जितनी कीमत में सईद ने मकान खरीदा है, उसी कीमत में हम मकान खरीद लेंगे और रजिस्ट्री का रुपया भी देंगे। उन्होंने बताया, इसके लिए एसीएम व सीओ कैंट ने तीन दिन का समय मांगा है। उनके आश्वासन पर शाम को धरना समाप्त किया। सचिन सिरोही का कहना था कि अगर तीन दिन में पुलिस प्रशासन ने विवाद को निस्तारण नहीं किया तो वह इस बार मकान के बाहर ही धरना देंगे। .
नरेश कालरा से मकान खरीदने के इच्छुक थे
खरीदार सईद की हालत बिगड़ी शनिवार को सदर बाजार थाना प्रभारी विजय कुमार राय ने दोनों पक्षों को वार्ता के लिए थाने बुलाया था। दिन में डेढ़ बजे जब सईद पत्नी अफसाना के साथ वार्ता के लिए सदर बाजारा थाने जा रहे थे तो उनकी रास्ते में हालत बिगड़ गई। परिजन तत्काल सईद को जिला अस्पताल ले गए। सईद जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सईद की पत्नी अफसाना ने बताया, बैंक से एक करोड़ को लोन लेकर नरेश से एक करोड़ 45 लाख में मकान खरीदा है। 15 साल पहले भी हुआ था ऐसा विवाद थापरनगर के लोगों ने बताया, सतबीर सिंह नामक व्यक्ति नरेश कालरा से मकान खरीदने के इच्छुक थे। इसके लिए उन्होंने कुछ लोगों के माध्यम से नरेश से संपर्क भी कराया था, लेकिन नरेश ने मकान सईद को बेच दिया। लोगों ने बताया, वर्ष 2010 में थापरनगर निवासी त्रिलोक चंद ने भी गुपचुप तरीके से अपने मकान को अनीस नामक व्यक्ति बेच दिया था। तब भी लोगों ने इसका विरोध किया था। पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था। तब से इस मकान का विवाद कोर्ट में चल रहा है और मकान खंडहर होता जा रहा है, लेकिन विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। .इनका कहना है थाने में चला रहा धरना समाप्त करा दिया है। अभी सईद की हालत खराब है। तीन दिन के अंदर दोनों पक्षों को बैठै कर विवाद को निस्तारण कर दिया जाएगा।