Google Earning Model: आज के समय में अगर हमें किसी भी चीज के बारे में जानना हो तो, हम सबसे पहले गूगल करते हैं। गूगल का उपयोग सभी के लिए एकदम फ्री है, तो गूगल आखिर पैसे कैसे कमाता है? आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे।
गूगल के साथ-साथ यूट्यूब पर भी हम लगभग सभी कंटेट फ्री में देखते हैं। बस कुछ प्रीमियम कंटेट के लिए कीमत देनी पड़ती है। तो चलिए अब हम आपको बताते हैं गूगल की कमाई, एडवर्डस और एससेंस सर्विस के बारे में।
कैसे हुई गूगल की शुरुआत
साल 1998 में गूगल की शुरुआत हुई। आज इसे दुनियाभर के करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक है। रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल की 2025 में सालाना कमाई 402.83 अरब अमेरिकी डॉलर थी। वहीं गूगल की एक दिन की कमाई लगभग 6700 करोड़ रुपए बताई जाती है।
कैसे करता है गूगल कमाई
गूगल की सबसे बड़ी कमाई का हिस्सा विज्ञापन से आता है, जिसमें गूगल एड्स और एडसेन्स शामिल हैं। बाकी कमाई का जरिया गूगल प्ले स्टोर, यूट्यूब एड्स और सबस्क्रिशन, गूगल क्लाउड और गूगल हार्डवेयर से आता है।
विज्ञापन से कैसे होती है गूगल की कमाई
गूगल की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा विज्ञापन है। सूत्रों के मुताबिक गूगल की कमाई का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा विज्ञापन ही है। गूगल कंपनी सर्च इंजन में सबसे ऊपर दिखाने वाले स्पोनसर्ड विज्ञापन के जरिए पैसा कमाती है। वहीं यूट्यूब पर वीडियो के शुरू होने से पहले या वीडियो के बीच में आने वाले विज्ञापनों से भी गूगल कमाई करता है।
कंपनी गूगल एडसेंस के जरिए अन्य मोबाइल एप्स और वेबसाइट पर एड्स दिखाने के लिए जगह भी उपलब्ध कराती है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल कंपनी एल्गोरिथ्म बेस्ड विज्ञापन दिखाने के लिए बोली भी लगवाती है।
गूगल वर्कस्पेस और गूगल क्लाउड भी हैं कमाई का जरिया
गूगल दूसरे तरीकों से भी अपनी कमाई बढ़ाता है। गूगल की कमाई का अहम हिस्सा गूगल वर्कस्पेस और गूगल क्लाउड भी है। गूगल वर्कस्पेस का काम बड़ी-बड़ी कंपनियों का डेटा सुरक्षित रखने का होता है। इसके साथ-साथ गूगल शिट्स, गूगल मीट, गूगल चैट और गूगल स्लाइड्स सर्विस भी कंपनी अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराती है।
यह भी पढ़ें: Apple की नई चाल, बिना स्क्रीन का गैजेट करेगा सेहत का पूरा हिसाब
गूगल हार्डवेयर से भी होती है गूगल की कमाई
बीते कुछ सालों में गूगल ने हार्डवेयर सेक्टर में भी अपनी जगह बनाई है। गूगल ने अपनी स्मार्टवॉच, गूगल पिक्सल फोन, ईयरबड्स और दूसरे हार्डवेयर प्रोडक्ट भी लॉन्च किए हैं। जो लोगों के बीच काफी पॉपूलर भी हुए हैं। इनके जरिए भी गूगल कमाई कर रहा है। गूगल की कमाई का एक सबसे बड़ा जरिए गूगल प्ले स्टोर भी है। अगर आप एंड्रोइड यूजर हैं, तो आप गूगल प्ले स्टोर के बारे में जानते ही होंगे, जहां आपके काम की हर एप या गेम और अन्य चीजें उपलब्ध होती है।