Weekend Bed Rest Effects: हफ्ते भर की भागदौड़, पढ़ाई और काम की थकान के बाद वीकेंड पर आराम करना हम किसी को पसंद होता है। कई लोग शनिवार और रविवार का ज्यादातर समय बिस्तर पर लेटे-लेटे या सोते हुए बिता देते हैं। थोड़ी देर का आराम शरीर और दिमाग को तरोताजा करने के लिए जरूरी है, लेकिन अगर आप पूरा वीकेंड बिना किसी शारीरिक गतिविधि के सिर्फ बिस्तर पर बिता देते हैं, तो यह आदत आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। तो आइए जानते हैं वीकेंड पर लगातार लेटे रहने से आपकी शरीर पर क्या असर पड़ता है।
मांसपेशियों में कमजोरी
लंबे समय तक एक ही स्थिति में लेटे रहने से मांसपेशियों की सक्रियता कम हो जाती है। शरीर में हलचल न होने से मांसपेशियों में अकड़न आने लगती है और समय के साथ शरीर की फिटनेस और ताकत प्रभावित होती है।
बढ़ सकता है वजन
वीकेंड पर दिनभर लेटे रहने, शारीरिक रूप से एक्टिव न रहने के कारण और केवल खाना खाने से शरीर में कैलोरी बढ़ने लगती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए वीकेंड पर भी कुछ समय पैदल चलना या हल्की एक्सरसाइज करना बेहतर होता है।
स्लीप साइकिल खराब होना
वीकेंड पर देर तक सोने या दिनभर झपकी लेने से रात की स्वाभाविक नींद प्रभावित होती है। इससे अगर हफ्ते की शुरुआत में थकान और अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
मानसिक सेहत पर असर
दिनभर कमरे में बंद रहने और बिस्तर पर पड़े रहने से शरीर में सुस्ती और आलस भर जाता है। शारीरिक गतिविधि न होने से मूड भी प्रभावित होता है और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें; Ayurvedic Tips: जोड़ों का दर्द दूर भगाएगा आचार्य बालकृष्ण का यह सुपर ड्रिंक, जानें बनाने का सही तरीका
वीकेंड को कैसे बनाएं सेहतमंद
वीकेंड पर आराम जरूर करें, लेकिन पूरा दिन बिस्तर पर बिताने के बजाय बीच-बीच में उठकर कुछ कदम चलें। सुबह या शाम थोड़ी देर बाहर टहलने जाएं। हर समय सोने के बजाय अपनी पसंद की किताब पढ़ें, कोई हॉबी पूरा करें या आने वाले हफ्ते की योजना बनाएं।