Sugar Control Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ी जीवनशैली के कारण ब्लड शुगर बढ़ना एक आम समस्या बन चुका है। हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर भोजन के बाद टहलने की सलाह देते हैं। लेकिन लोगों के मन में हमेशा यह सवाल रहता है कि आखिर खाने के बाद कितनी देर चलना सही है। क्या सिर्फ 5 मिनट की वॉक काफी है, या 10 से 20 मिनट टहलना जरूरी है। हाल ही में हुए मेडिकल रिसर्च और अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक खाने के बाद की गई हर छोटी वॉक शरीर के लिए फायदेमंद होती है।
5 मिनट की वॉक के फायदे
अगर आपके पास समय की कमी है, तो खाने के बाद सिर्फ 5 मिनट टहलना भी आपके लिए मददगार हो सकता है। लगातार बैठे रहने से बेहतर है कि आप कुछ कदम चलें। 5 मिनट की छोटी वॉक आपकी मांसपेशियों को एक्टिव कर देती है। जिससे वे ग्लूकोज का इस्तेमाल करने लगती हैं। इससे शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधरती है। सुबह के नाश्ते या दफ्तर में लंच के बाद यह एक बेहतरीन आदत है।
10 मिनट की वॉक के लाभ
अगर आप अपने बिजी शेड्यूल में से थोड़ा समय निकालते हैं, तो 10 मिनट की वॉक बहुत फायदेमंद है। खासकर जब आप भारी या ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाला खाना खाते हैं, तब 10 मिनट टहलना मांसपेशियों को लगातार सक्रिया रखता है। एक्सपर्ट्स इसे शुगर लेवल कंट्रोल करने का बहुत ही आसान और व्यावहारिक तरीका मानते हैं।
20 मिनट की वॉक सबसे फायदेमंद
अगर आपके पास समय है, तो 20 मिनट की वॉक सबसे फायदेमंद होती है। यह आपके ब्लड शुगर को लंबे समय तक नियंत्रित रखती है। रिसर्च के अनुसार लगातार बैठे रहने के बजाय हर 20 मिनट में थोड़ा ब्रेक लेकर चलने से शरीर में ग्लूकोज और इंसुलिन का संतुलन बना रहता है। यह वॉक आपकी शारीरिक फिटनेस और दिल की सेहत के लिए भी बहुत अच्छी है।
यह भी पढ़ें: Vitamin Deficiency Symptoms: हर वक्त महसूस होती है थकान और सुस्ती? शरीर में हो सकती है इन विटामिन्स की कमी
कौन सी वॉक है सबसे ज्यादा फायदेमंद
रिसर्च के अनुसार ब्लड शुगर कंट्रोल करने का कोई एक फ्किस्ड नियम हर व्यक्ति पर लागू नहीं होता है। हर किसी के शरीर की क्षमता और खाने का तरीका अलग होता है। अगर आप 20 मिनट चल सकते हैं, तो यह सबसे अच्छा है। लेकिन अगर समय कम है तो 5 या 10 मिनट की वॉक से ही शुरुआत करें। इसे अपनी आदत बना लें। रोजाना नियम से चलना ही आपके ब्लड शुगर को काबू में रखने की असली चाबी है।