Car AC Tips: भीषण गर्मी के इस दौर में कार में बैठते ही सबसे पहले हाथ 'AC' के बटन पर जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह ठंडी हवा आपकी कार के माइलेज और आपकी जेब पर कितना असर डालती है? कई लोग मानते हैं कि AC चलाने से पेट्रोल-डीजल की खपत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, जबकि कुछ इसे मामूली मानते हैं। तो आइए जानते हैं कि एक घंटे तक कार का AC चालू रखने पर असल में कितना ईंधन खर्च होता है और माइलेज पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।
1 घंटे में कितना तेल खाता है आपकी कार का AC?
आपक बता दें कि 1 घंटे तक AC चलाने पर पेट्रोल की खपत कार के इंजन पर निर्भर करती है। आमतौर पर 1.2 से 1.5 लीटर इंजन वाली छोटी कारों में लगभग 0.2 से 0.4 लीटर पेट्रोल खर्च हो सकता है। वहीं 2.0 लीटर या उससे बड़े इंजन वाली एसयूवी में 1 घंटे AC चलाने पर करीब 0.5 से 0.7 लीटर पेट्रोल खर्च हो सकता है। ये आंकड़े फिक्स नहीं होते हैं। क्योंकि ड्राइविंग स्टाइल, ट्रैफिक और मौसम जैसे कई फैक्टर्स भी असर डालते हैं।
यह भी पढ़ें: Bajaj Chetak Update: नए अवतार में आया Bajaj Chetak, फास्ट चार्जिंग और दमदार मोटर के साथ अब सड़कों पर मचाएगा धूम!
कार के माइलेज पर क्या पड़ता है असर
जब आप कार में एसी चलाते हैं, तो कार के माइलेज पर थोड़ा असर पड़ा है। आमतौर पर AC चलाने से माइलेज में 5 से 10 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। उदाहरण के लिए, अगर आपकी कार 20 kmpl का माइलेज देती है, तो AC के साथ यह घटकर 16-17 kmpl रह सकता है। हालांकि, हाईवे पर इसका असर थोड़ा कम होता है, क्योंकि कार एक समान स्पीड पर चलती है। लेकिन शहर में, जहां बार-बार ब्रेक और एक्सीलरेशन होता है, वहां AC का असर ज्यादा महसूस होता है।
माइलेज बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
अगर संभव हो तो कार को हमेशा छाया में खड़ी करें ताकि केबिन ज्यादा गर्म न हो। कार शुरू करने के तुरंत बाद AC न चलाएं। पहले खिड़कियां खोलकर अंदर की गर्म हवा बाहर निकलने दें, फिर AC ऑन करें। AC का फिल्टर गंदा होने पर कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है। समय पर सर्विस कराने से AC बेहतर कूलिंग देता है और तेल कम खर्च होता है।