BJPvs Rahul Gandhi: ऑपरेशन सिंदूर को संपन्न हुए कई दिन बीत चुके हैं. लेकिन राहुल गांधी एक बार फिर सरकार से सबूत मांगने को लेकर सवालों के घेरे में हैं. क्योंकि सेना के पराक्रम पर शक करना उन्हें स्वयं घेर रहा है. उन्होने सरकार से सवाल पूछा कि ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पाकिस्तान को कैसे लगी. जिस पर बीजेपी हमलावर हो गई.. बीजेपी नेताओं ने कहा कि एक बार भी राहुल गांधी ने नहीं पूछा कि ये बताओ भारतीय सेना ने कितने पाकिस्तानी जैट गिराए हैं. उन्हें अपनी सेना के पराक्रम पर ही हमेशा शक क्यों रहता है. ये तो दुश्मन देश पाकिस्तान की भाषा है..
ट्वीट कर मांगा जवाब
भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ''राहुल पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं.. वे यह क्यों नहीं पूछ रहे कि हमने पाकिस्तान के कितने फाइटर जेट मार गिराए.. राहुल यह भी बताएं कि उन्होंने ऐसे सफल ऑपरेशन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई क्यों नहीं दी. सोशल मीडिया अब लोग राहुल गांधी को ट्रोल करते भी दिख रहे हैं. हालांकि कांग्रेस इसे आईटी सेल की सोची-समझी रणनीति मानकर चल रही है..
राहुल ने क्या कहा था?
विदेश मंत्री एस जयशंकर की एक टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर नए आरोप लगाए गए हैं.. उन्होने कहा था कि "हमारे हमले से पहले पाकिस्तान को इसकी जानकारी देना एक अपराध था.. राहुल गांधी ने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया.. राहुल ने सवाल किया है कि ऐसा करने के लिए किसने अधिकृत किया और इसके कारण हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए?