Mardaani 3 Movie: 23 जनवरी को रिलीज हुई लेटेस्ट फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचा रही है। वहीं, बॉर्डर 2 के शोर के बीच 30 जनवरी यानि की आज मर्दानी 3 रिलीज होने वाली है, जिसकी एडवांस बुकिंग 28 जनवरी को शुरु कर दी गई थी। हालाँकि मर्दानी 3 फिल्म का क्रेज सनी देओल की फिल्म जितना देखने को नहीं मिला है। तो आइए जानते हैं मर्दानी 3 ने एडवांस बुकिंग में कितने का कलेक्शन किया।
एडवांस बुकिंग कलेक्शन
आपको बता दें कि रानी मुखर्जी के इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने पहले दिन के लिए देश के दो प्रमुख सिनेमाघरों, पीवीआर इनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 15,000 टिकट बेचकर एडवांस बिक्री पूरी कर ली है। इनमें से लगभग 11,500 टिकट पीवीआर इनॉक्स में बिके, जबकि 3500 टिकट सिनेपोलिस में देखे गए।
मर्दानी 2 हुई थी हिट
बता दें कि मर्दानी की पहली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं। थ्रीक्वेल का लक्ष्य भी यही होना चाहिए। मर्दानी 2 2019 में रिलीज हुई थी। मर्दानी 2 का ओपनिंग कलेक्शन 3.80 करोड़ का था और 40 करोड़ दुनियाभर में कमाए थे. जबकि फिल्म का बजट केवल 30 करोड़ का था। इसके चलते फिल्म हिट साबित हुई है।
यह भी पढ़ें: Jawan 2: जवान 2 पर बड़ा अपडेट! एटली बोले- शाहरुख खान के साथ 'जवान 2' बनाएंगे मगर....
फिल्म का कास्ट
रानी मुखर्जी की मचअवेटेड फिल्म को वाईआरएफ ने प्रोड्यूस किया है और इस फिल्म को अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित किया गया है। वहीं फिल्म की स्क्रिप्ट द रेलवे मैन के लिए फेमस आयुष गुप्ता ने लिखी है। यह 2014 में आई मर्दानी फिल्म का सीक्वल है, जिसे दिवंगत डायरेक्टर प्रदीप सरकार ने डायरेक्ट किया था। मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोदीवाला , मल्लिका प्रसाद, जिशु सेनगुप्ता, मिखाइल यावलकर और इंद्रनील भट्टाचार्य भी हैं।
मर्दानी 3 की कहानी
‘मर्दानी 3’ एक सॉलिड क्राइम ड्रामा है, जो स्टार पावर से ज्यादा कहानी और परफॉर्मेंस पर टिका है। रानी मुखर्जी इस फिल्म में लीड रोल में है। रानी को एक निडर पुलिस ऑफिसर के रूप में दिखाया गया है, जो अपने शहर में अपराध से लड़ती है। मर्दानी 3' का ट्रेलर इस हफ्ते की शुरुआत में रिलीज हुआ था। 3 मिनट 16 सेकंड के ट्रेलर में एक डार्क और गंभीर कहानी दिखाई गई है। यह छोटी लड़कियों के गायब होने से शुरू होती है। रानी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापस आई हैं, जो अब उन्हें चाइल्ड ट्रैफिकिंग से बचाने के लिए समय के खिलाफ दौड़ रही हैं और इस गैंग का सफाया करने की कसम खाती है।